पटना : तीन जोड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस अचानक रद्द

Updated at : 11 Sep 2018 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तीन जोड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस अचानक रद्द

पटना : पटना जंक्शन के चलने वाली ट्रेन संख्या 12567/68, राज्यरानी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15713/14 कटिहार-पटना-कटिहार और ट्रेन संख्या 15549/50 जयनगर-पटना-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस बंद के कारण अचानक रद्द कर दिया गया. यह तीनों इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनें बरौनी होते हुए पटना आती व जाती है और परिचालन बाधित होने की वजह से अचानक शॉर्ट टर्मिनेशन करते […]

विज्ञापन
पटना : पटना जंक्शन के चलने वाली ट्रेन संख्या 12567/68, राज्यरानी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15713/14 कटिहार-पटना-कटिहार और ट्रेन संख्या 15549/50 जयनगर-पटना-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस बंद के कारण अचानक रद्द कर दिया गया.
यह तीनों इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनें बरौनी होते हुए पटना आती व जाती है और परिचालन बाधित होने की वजह से अचानक शॉर्ट टर्मिनेशन करते हुए बरौनी से ही ट्रेन को लौटा दिया गया. इससे पटना से जाने वाली यात्रियों को काफी परेशानी हुई. दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों से पटना पहुंचे सैकड़ों की संख्या में यात्रियों को जय नगर, कटिहार और सहरसा जाने वाले थे.
इन यात्रियों ने जंक्शन पहुंच कर इंटरसिटी एक्सप्रेस के टिकट बुक करा दिया और दोपहर बाद यात्रियों को अचानक ट्रेन रद्द होने की सूचना दी गयी. इसके बाद टिकट भी वापस करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन