पटना : मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, हुआ भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
Updated at : 11 Sep 2018 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : रूपसपुर थाना क्षेत्र के तिलक नगर इलाके में एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पटना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस टीम की छापेमारी में मौके से कुल 6 लोग पकड़े गये हैं. इसमें एक ग्राहक सुमित कुमार उर्फ राहुल भी शामिल था. इसके साथ ही सेक्स रैकेट को चलाने वाला […]
विज्ञापन
पटना : रूपसपुर थाना क्षेत्र के तिलक नगर इलाके में एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पटना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस टीम की छापेमारी में मौके से कुल 6 लोग पकड़े गये हैं. इसमें एक ग्राहक सुमित कुमार उर्फ राहुल भी शामिल था. इसके साथ ही सेक्स रैकेट को चलाने वाला सरगना धर्मेंद्र भी था. इन दोनों के अलावे 4 महिलाएं भी वहां थी. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ हो रही है.
13 मोबाइल फोन और 46 हजार नकद भी बरामद : पुलिस ने इनके पास से 46 हजार रुपये कैश, 13 मोबाइल फोन और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है. पुलिस के अनुसार सेक्स रैकेट चलाने वाला सरगना धर्मेंद्र मूल रूप से रक्सौल का रहने वाला है. तिलक नगर में इसने किराये पर एक मकान ले रखा था. यहां पर बाहर से महिलाओं को हायर करके लाता था. फिर उन महिलाओं के जरिये सेक्स रैकेट को चला रहा था.
धर्मेंद्र महिलाओं को कस्टमर के बताये ठिकाने पर भी भेजा करता था. उसकी बुकिंग मोबाइल से या फिर ऑनलाइन भी की जाती थी. धर्मेंद्र हर एक कस्टमर से मोटी रकम वसूल करता था. दरअसल, ये सेक्स रैकेट पिछले कई महीनों से चल रहा था. तिलक नगर के लोगों को इसकी जानकारी धीरे-धीरे हो गयी थी.
अक्सर यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता था. जिस कारण लोगों ने इसकी सूचना पटना पुलिस को दी थी. सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस टीम रैकेट में शामिल लोगों को रंगे हाथ पकड़ना चाहती थी. इसलिए लगातार रेकी की जा रही थी. पूरी प्लानिंग के साथ पुलिस ने छापेमारी की जिसमें सभी पकड़े गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




