पटना : एनडीए काम के बल पर जनता का विश्वास प्राप्त करेगा: सुशील मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि वैश्विक नेताओं की पहली कतार में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए पूरी एकजुटता के साथ 2019 के संसदीय चुनाव में उतरने के लिए कटिबद्ध है. जबकि, कांग्रेस-राजद के लोग फर्जी मुद्दे उठाने में लगे हैं या एनडीए के […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि वैश्विक नेताओं की पहली कतार में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए पूरी एकजुटता के साथ 2019 के संसदीय चुनाव में उतरने के लिए कटिबद्ध है. जबकि, कांग्रेस-राजद के लोग फर्जी मुद्दे उठाने में लगे हैं या एनडीए के किसी साथी के लिए लार टपका रहे हैं. एनडीए जोड़-तोड़ नहीं अपने काम के बल पर जनता का विश्वास पुन: प्राप्त करेगा. एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि राजद के एक सीनियर नेता का दर्द यह है कि उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता.
लेकिन, वे बताते रहते हैं कि महागठबंधन में अब किसके आने का इंतजार है. वे यह नहीं बताते कि पुत्र मोह में जो नेता वंशवादी जमात में शामिल हो गये वे अब किस हाल में हैं. मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जिनके पिता गंभीर बीमारी और जेल की सजा काट रहे हैं वे पिता की सेवा करने की बजाय मुख्यमंत्री की सामान्य अस्वस्थता को राजनीति का विषय बना कर अपने संस्कार का परिचय दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










