पटना : ईपीएफओ ने बिस्कोमान के तीन बैंक खातों को किया फ्रीज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2018 10:07 AM

विज्ञापन

पटना : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने बिस्कोमान के तीन बैंक खाते को मंगलवार को फ्रीज कर दिया. ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त ने तीन माह पूर्व पीएफ का पैसा जमा नहीं करने पर बिस्कोमान प्रबंधन के खिलाफ गांधी मैदान थाने में एफआईआर दर्ज कराया था. इसके बावजूद भी बिस्कोमान प्रबंधन ने पीएफ खाते के […]

विज्ञापन
पटना : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने बिस्कोमान के तीन बैंक खाते को मंगलवार को फ्रीज कर दिया. ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त ने तीन माह पूर्व पीएफ का पैसा जमा नहीं करने पर बिस्कोमान प्रबंधन के खिलाफ गांधी मैदान थाने में एफआईआर दर्ज कराया था. इसके बावजूद भी बिस्कोमान प्रबंधन ने पीएफ खाते के बकाये लगभग 22.50 करोड़ ईपीएफओ कार्यालय में जमा नहीं कराये. तब जाकर आज ईपीएफओ के अधिकारियों ने बिस्कोमान प्रबंधन से जुड़े तीन बैंक खाते को फ्रीज कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईपीएफओ कार्यालय का 27.50 रुपये का बकाया है.
एफआईआर होने के बाद बिस्कोमान प्रबंधन ने आनन-फानन में 4.50 करोड़ रुपये ईपीएफओ के खाते में जमा कराया था. लगभग 22.50 करोड़ रुपये बकाये के लिए ईपीएफओ कार्यालय की ओर से इस बीच कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन नोटिस का न तो कोई जवाब दिया और न ही बकाया राशि जमा कराया.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय सहायक आयुक्त रजनीकांत सिन्हा ने बताया कि आज बिस्काेमान प्रबंधन के तीन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है. इनमें कोटक महिंद्रा (एक्जीबिशन रोड), स्टेट बैंक (मुख्य शाखा गांधी मैदान) तथा इंडियन बैंक (बिस्काेमान भवन) खाता को फ्रीज करा दिया गया.
उन्होंने बताया कि बैंक में जो राशि बिस्कोमान प्रबंधन के खाते में है उसे बैंक प्रबंधन तीन दिन के अंदर डीडी बनाकर ईपीएफओ कार्यालय को भेज देगा. जब तक बिस्कोमान प्रबंधन जब तक शेष राशि को ईपीएफओ में जमा नहीं करायेगा तब तक खाता फ्री रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन