शिक्षक दिवस समारोह आज, 17 शिक्षकों को पुरस्कार, समान काम के लिए समान वेतन में आज आ सकता है कोर्ट का फैसला
Updated at : 05 Sep 2018 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

3 जिलों को मिलेगा इनाम पटना : शिक्षक दिवस के मौके पर बुधवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राजकीय समारोह आयोजित होगा. इसमें 17 शिक्षकों को राज्य शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा. साथ ही तीन जिलों को शिक्षा कल्याण कोष में अधिकतम राशि जमा करने के कारण प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित […]
विज्ञापन
3 जिलों को मिलेगा इनाम
पटना : शिक्षक दिवस के मौके पर बुधवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राजकीय समारोह आयोजित होगा. इसमें 17 शिक्षकों को राज्य शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा. साथ ही तीन जिलों को शिक्षा कल्याण कोष में अधिकतम राशि जमा करने के कारण प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. इसमें पहला पुरस्कार नालंदा, दूसरा पटना और तीसरा पश्चिम चंपारण को दिया जायेगा. इन्हें वर्ष 2017 के दौरान टोकन फ्लैग और कार फ्लैग से राशि संग्रहित करने के लिए यह इनाम दिया जा रहा है. तीनों जिलों के संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी को पुरस्कार लेने के लिए समारोह में आमंत्रित किया गया है.
समान काम के लिए समान वेतन आज आ सकता है कोर्ट का फैसला
बुधवार को ही समान काम के लिए समान वेतन मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने की उम्मीद है. मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होने के कारण शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन समेत अन्य अधिकारी नयी दिल्ली में ही रहेंगे. इस वजह से कार्यक्रम में स्वागत भाषण अपर सचिव मनोज कुमार देंगे. इधर, शिक्षक दिवस पर सरकारी कार्यक्रमों का विरोध करने की घोषणा सभी शिक्षक संगठनों ने पहले से ही कर रखी है. माध्यमिक शिक्षक संगठन ने तो काला बिल्ला लगाकर काम करने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




