चोर होने के संदेह में बिहार के नाबालिग की दिल्ली में पीट-पीटकर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2018 5:08 PM
नयी दिल्ली : उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुकुंदपुर में मंगलवार तड़के कथित तौर पर कीमती सामान चुराने के लिए एक घर में घुसे किशोर की स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) असलम खान ने बताया कि 16 वर्षीय लड़का कीमती सामान […]
नयी दिल्ली : उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुकुंदपुर में मंगलवार तड़के कथित तौर पर कीमती सामान चुराने के लिए एक घर में घुसे किशोर की स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) असलम खान ने बताया कि 16 वर्षीय लड़का कीमती सामान चुराने घर में घुसा था, लेकिन घर के मालिक ने उसे पकड़ लिया और स्थानीय लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में भलस्वा डेयरी थाने में मामला दर्ज किया गया है. अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और तीन फरार हैं. लड़के के परिवार ने दावा किया कि वह चोर नहीं था और उनकी पीट-पीटकर हत्या करने का कारण कुछ और था. जांच के दौरान यह पता चला कि घटना तड़के साढे तीन बजे की है, लेकिन पुलिस को सुबह करीब साढ़े छह बजे जानकारी दी गयी.
एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह करीब साढ़े छह बजे, चोरी की घटना के बारे में पीसीआर के पास एक कॉलअायी. इस बात की जांच की जा रही है कि तीन घंटे बाद कॉल क्यों की गयी.” अधिकारी ने कहा कि किशोर बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है और वह करीब एक पखवाड़े पहले यहां आया था. उसकी मां गृहणी है और बिहार में रहती है. जबकि, पिता नोएडा में मजदूरी करता है. जुलाई में, उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में चोर होने के संदेह में 31 साल के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










