पटना : नक्सलियों के खिलाफ सीआरपीएफ का अभियान तेज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2018 6:28 AM
विज्ञापन
पटना : नक्सलियों का अमानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है. लखीसराय जिले के कजरा थाने के कनीमोह गांव में नक्सलियों ने एक महिला की हत्या कर दी. महिला पर नक्सली बनने का दबाव डाला जा रहा था. नक्सलियों की बात न मानने पर उसे दूसरी जाति में शादी करने के नाम पर […]
विज्ञापन
पटना : नक्सलियों का अमानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है. लखीसराय जिले के कजरा थाने के कनीमोह गांव में नक्सलियों ने एक महिला की हत्या कर दी. महिला पर नक्सली बनने का दबाव डाला जा रहा था. नक्सलियों की बात न मानने पर उसे दूसरी जाति में शादी करने के नाम पर मार दिया गया.
इस घटना के बाद सीआरपीएफ ने अपने अभियान को तेज कर दिया है. लखीसराय और भीमबांध क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है. सीआरपीएफ से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली सामान्य जन जीवन के बीच दहशत फैलाकर लेवी की रकम वसूलने की मंशा से योजनाबद्ध तरीके से वारदात कर रहे हैं.
बसंती की हत्या भी भीमबांध क्षेत्र में आम लोगों के बीच दहशत फैलाना है. नक्सलियों की मिलिट्री विंग के लीडर एवं जोनल कमांडर अर्जुन कोड़ा और बालेसुर के इशारे पर ऑनर के नाम पर बसंती की हत्या कर दी गयी. नक्सली 2018 में आठ लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










