ePaper

मसौढ़ी : कोर्ट से कुर्की वारंट जारी कल चिपकेगा इश्तेहार

Updated at : 03 Sep 2018 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
मसौढ़ी : कोर्ट से कुर्की वारंट जारी कल चिपकेगा इश्तेहार

मसौढ़ी : बीते मंगलवार को एक गुट द्वारा एक किशोर को गोली मारने के बाद दो गुटों के बीच पनपे विवाद के दौरान किये गये उपद्रव के मामले में छह दिन बीते जाने के बाद भी पुलिस अपने लाख प्रयासों के बावजूद भी दोनों गुटों के मुख्य आरोपितों को अब तक गिरफ्तार करने में नाकाम […]

विज्ञापन
मसौढ़ी : बीते मंगलवार को एक गुट द्वारा एक किशोर को गोली मारने के बाद दो गुटों के बीच पनपे विवाद के दौरान किये गये उपद्रव के मामले में छह दिन बीते जाने के बाद भी पुलिस अपने लाख प्रयासों के बावजूद भी दोनों गुटों के मुख्य आरोपितों को अब तक गिरफ्तार करने में नाकाम रही है. इधर, पुलिस ने उन पर दबिश डालने के लिए उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
गौरतलब है कि मंगलवार की घटना के आलोक में आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एक छापेमारी टीम गठित की गयी थी. गठित छापेमारी टीम ने मामले के नामजद कुल 81 आरोपितों व 300 अज्ञात आरोपितों में से अब तक पंद्रह आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है. लेकिनमामले के दोनों गुटों के मुख्य आरोपितों को पुलिस छह दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार करने में विफल रही है.इधर, एसडीपीओ सोनू कुमार राय ने बताया कि छापेमारी टीम मुख्य आरोपितों समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर उनके घरों समेत उनके रिश्तेदारों के यहां भी दबिश डाल रही है, लेकिन वे फरार हैं.
उन्होंने बताया कि उपद्रव में शामिल फरार मुख्य आरोपितों समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ न्यायालय से कुर्की वारंट भी हासिल कर लिया गया है. मंगलवार को उनके घरों पर इश्तेहार भी चपका दिया जायेगा. उसके बाद भी अगर वे समर्पण नहीं करते हैं तो उनके घरों की कुर्की जब्ती की जायेगी .
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च : बीते मंगलवार को घटित घटना के आलोक में लोगों के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास बनाये रखने को लेकर रविवार की देर शाम पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च किया. उक्त मार्च स्थानीय थाना के पास से शुरू होकर मेन रोड होते हुए अनुमंडल कार्यालय समेत अन्य मोहल्लों में गया. इस मार्च में जिला पुलिस बल के अलावा दंगा निरोधक बल भी शामिल था.
पटना : राजधानी के मुख्य चौराहों पर पुलिस की रात्रि चेकिंग तेज हो गयी है. एएसपी अनिल कुमार की मौजूदगी में रात्रि चेकिंग करायी जा रही है. इस दौरान शनिवार की देर रात कई स्थानों पर चेकिंग की गयी है.
इसमें डाकबंगला चौराहा पर रात के 1.30 बजे, इनकम टैक्स गोलंबर पर रात्रि के 1.35 बजे, एग्जिविशन रोड1.50 बजे तथा धनुकी मोड़ पर 2.15 बजे चेकिंग की गयी है. वहीं चेकिंग के दौरान एसकेपुरी थानेदार अरिवंद कुमार ने हड़ताली मोड़ से ओम प्रकाश नाम के युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. उसका मेडिकल कराया गया है, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है. रविवार की शाम उसे जेल भेज दिया गया है. इसके शुक्रवार की रात सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था. वहीं गांधी मैदान पुलिस ने घर में शराब पी रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
शराब के लिए पैसा नहीं देने पर मां का गला दबाया : मसौढ़ी. स्थानीय थाना के कैलूचक मोहल्ले में शराब के नशे में राम कुमार ने रविवार को अपनी मां का गला दबाने का प्रयास किया. बचाने आये पिता के साथ भी उसने मारपीट की. बाद में पिता की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
बोलेरो का टायर फटा चार महिलाएं घायल
ग्रामीणों ने वाहन से बाहर निकाला, घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया
बख्तियारपुर/मोकामा : पानी भरे गड्ढे में बोलेरो पलटने से उसमें सवार चार महिलाएं घायल हो गयीं. यह घटना रविवार को सालिमपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के पास फोर लेन पर घटी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी महिलाएं बोलेरो से जगदंबा स्थान पूजा के लिए जा रही थीं. इसी दौरान बोलेरो का टायर फट गया.
इससे अनियंत्रित होकर बोलेरो सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जापटल गयी. ग्रामीणों ने महिलाओं को वाहन से बाहर निकाला. घायल महिलाओं को पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां से बख्तियारपुर थाने के घांघडीह निवासी कमला देवी व धर्मशीला देवी एवं नालंदा जिले के भागनबीघा की प्रभा देवी कीहालत नाजुक रहने के चलते तीनों को एनएमसीएच रेफर कर दियागया. जबकि नालंदा जिले केनगरनौसा की रहने वाली पिंकी देवीका इलाज पीएचसी में किया जारहा है.
पैसों के लेन-देन में दो पक्षों में जम कर हुई मारपीट
बख्तियारपुर/मोकामा. बख्तियारपुर थाने के रवाईच गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. घटना काकारण पैसों का लेनदेन बताया जाता है. इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए. जिसमें से गंभीर रूप से जख्मी राकेश सिंह को एनएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध
में जख्मी राकेश ने बताया कि हेमंत
सिंह ने करीब पांच-छह वर्ष पूर्व पैसा कर्ज लिया था. लौटने में आनाकानी कर रहा था. रविवार को जब पैसा मांगने उसके घर पर गये तो वह अपने भाइयों के साथ मुझ पर टूट पड़ा. वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है. दोनों पक्षों द्वारा थाने में एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
हत्यारोपित गिरफ्तार
बख्तियारपुर/ मोकामा. अथमलगोला पुलिस ने दक्षिणीचक गांव में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे हत्यारोपित नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन