पटना : कोईलवर से राजधानी के रास्ते अन्य जिलों में जा रहा बालू, छापेमारी में छह बालू लदीं नावें जब्त
Updated at : 02 Sep 2018 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

जिलाधिकारी कुमार रवि व एसएसपी मनु महाराज के नेतृत्व में दीघा घाट पर की गयी छापेमारी पटना : सोन नदी से लेकर गंगा में किये जा रहे अवैध बालू खनन व कारोबार पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. प्रभात खबर में अवैध बालू खनन व नाव से नदी के रास्ते किये जाने […]
विज्ञापन
जिलाधिकारी कुमार रवि व एसएसपी मनु महाराज के नेतृत्व में दीघा घाट पर की गयी छापेमारी
पटना : सोन नदी से लेकर गंगा में किये जा रहे अवैध बालू खनन व कारोबार पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. प्रभात खबर में अवैध बालू खनन व नाव से नदी के रास्ते किये जाने वाले कारोबार की लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन व खनन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है.
इसको लेकर शनिवार की सुबह में जिलाधिकारी कुमार रवि व एसएसपी मनु महाराज ने टीम के साथ दीघा घाट पर छापेमारी कर बालू ले जा रही छह नावों को जब्त किया. नाव में दर्जनों मजदूर सवार थे. एक नाव पर लगभग दस से 11 ट्रैक्टर बालू लदे थे.
प्रशासन ने जिन नावों को जब्त किया है उन सभी पर सोन नदी से निकाले गये बालू थे. पकड़े गये नाविकों व मजदूरों ने बताया कि बालू का खनन कोईलवर पुल के पास से किया जा रहा है. देर रात और शाम को मजदूर बालू का खनन करते हैं और सुबह में कोईलवर से बालू लाद कर गंगा के नदी के सहारे सोनपुर, छपरा, हाजीपुर व विदुपुर आदि जगहों पर बालू की आपूर्ति की जाती है.
नाविकों ने बताया कि राजधानी में लगातार छापेमारी के कारण बालू का मार्केट कम हो गया है. इसके अलावा भंडारण की नियमित जांच से यहां के बालू कारोबारी हमारा बालू नहीं खरीदते हैं. ऐसे में पटना को छोड़ कर अन्य अासपास के जिलों में बालू की सप्लाई की जाती है.
प्राथमिकी दर्ज कर नष्ट की गयीं नावें
पकड़े गये सभी नावों को नष्ट कर दिया गया है. इसके साथ ही सभी छह नाव के मालिकों व नाविकों के खिलाफ दीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जा रहा है कि एक नाव की कीमत दस लाख से अधिक की है.
जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध कारोबार को रोकने के लिए जिले से सभी प्रमुख घाटों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा पड़ोस के जिलों की पुलिस को भी संयुक्त गश्ती करने के निर्देश दिये गये हैं. शनिवार को अभियान में डीएम, एसएसपी के अलावा खनन विभाग की सहायक निदेशक वंदना कुमारी, खनिज विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार, खान निरीक्षक अरुण कुमार चौधरी, माइनिंग प्रोफेशनल नवीन कुमार सहित पूरी टीम मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




