पटना : विपक्ष पिछड़े वर्गों की हितैषी सरकार के खिलाफ कर रहा साजिश : सुशील मोदी
Updated at : 02 Sep 2018 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि अब तक जनगणना में सिर्फ एससी-एसटी समुदाय के आंकड़े जुटाये जाते थे़ लेकिन, एनडीए सरकार ने 2021 की जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी के आंकड़े अलग से जुटाने का ऐतिहासिक फैसला किया है. इससे पहले सरकार पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि अब तक जनगणना में सिर्फ एससी-एसटी समुदाय के आंकड़े जुटाये जाते थे़ लेकिन, एनडीए सरकार ने 2021 की जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी के आंकड़े अलग से जुटाने का ऐतिहासिक फैसला किया है. इससे पहले सरकार पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का विधेयक पारित कर चुकी है. ताजा आंकड़े मिलने से भविष्य की सरकारों को पिछड़े वर्गों के कल्याण की योजना लागू करने में मदद मिलेगी. विपक्ष पिछड़े वर्गों की हितैषी सरकार के खिलाफ लगातार साजिश करता रहा है.
एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि जीएसटी, कालेधन पर अंकुश और वित्तीय अनुशासन लागू करने से अप्रैल-जून की तिमाही में विकास दर 8.2% पर पहुंची. उत्पादन, निर्माण, कृषि व वित्तीय क्षेत्र में तो विकास दर 13. 5% तक रही. निजी क्षेत्र में निवेश बढ़ने से देश की अर्थव्यवस्था ढाई लाख करोड़ बढ़ी. भारत दुनिया की सबसे तेज विकास वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




