आसरा होम में एक और संवासिन की हुई मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राजीव नगर स्थित नेपाली नगर आसरा होम की एक और संवासिन की शुक्रवार को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गयी. 27 साल की अनामिका नामक संवासिन पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती थी. उसे कुपोषित होने के साथ ही दम फूलने व हृदय की बीमारी थी. लगातार दर्द होने के बाद […]
विज्ञापन
पटना : राजीव नगर स्थित नेपाली नगर आसरा होम की एक और संवासिन की शुक्रवार को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गयी. 27 साल की अनामिका नामक संवासिन पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती थी. उसे कुपोषित होने के साथ ही दम फूलने व हृदय की बीमारी थी. लगातार दर्द होने के बाद उसे पीएमसीएच लाया गया था. उसने पिछले तीन दिनों से खाना-पीना भी छोड़ दिया था. डॉक्टरों की मानें, जब हालत काफी गंभीर हो गयी तो उसे भर्ती कराने के लिए पीएमसीएच में भेज दिया गया.
जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इधर शुक्रवार देर रात को भी एक और अन्य संवासिन पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.
इधर, राजीव नगर आसरा होम से बुधवार की देर रात दो संवासिनों के भागने के बाद एक बार फिर से मामला गर्म हो गया है. हालांकि राजीव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. दोनों संवासिनों को खोजने के लिए सीसीटीवी कैमरा का वीडियो फुटेज खंगाला जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










