पटना : आज दोपहर रांची रवाना होंगे लालू प्रसाद, गुरुवार को अदालत में करेंगे सरेंडर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2018 10:55 AM
पटना : राजद अध्यक्ष बुधवार को दोपहर में रांची के लिए रवाना होंगे. रांची पहुंचने पर वह राजकीय अतिथिशाला में रहेंगे. झारखंड हाईकोर्ट की ओर से उनकी जमानत अवधि विस्तारित नहीं किये जाने के बाद 30 अगस्त, गुरुवार को वह रांची स्थित सीबीआई अदालत के समक्ष सरेंडर करेंगे. करोड़ों रुपये के चारा घोटाले से जुड़े […]
पटना : राजद अध्यक्ष बुधवार को दोपहर में रांची के लिए रवाना होंगे. रांची पहुंचने पर वह राजकीय अतिथिशाला में रहेंगे. झारखंड हाईकोर्ट की ओर से उनकी जमानत अवधि विस्तारित नहीं किये जाने के बाद 30 अगस्त, गुरुवार को वह रांची स्थित सीबीआई अदालत के समक्ष सरेंडर करेंगे. करोड़ों रुपये के चारा घोटाले से जुड़े मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव मेडिकल ग्राउंड पर पेरोल पर बाहर हैं.
झारखंड हाईकोर्ट द्वारा जमानत अवधि बढ़ाने से इनकार करने के बाद गुरुवार को सीबीआई की अदालत में सरेंडर करने के लिए बुधवार को दोपहर में वह रांची प्रस्थान करेंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लालू यादव एक साथ कई बीमारियों से जूझ रहे हैं. उन्हें पहले से ही हाई बीपी, शुगर, किडनी, प्रोस्टेट, किडनी में पथरी, हर्निया, ग्लूकोमा, बीटा थैलेसीमिया से जुड़ीं समस्याएं हैं. मालूम हो कि वर्ष 2014 में ऑर्टिक वल्व रीप्लेसमेंट, पेटेंट फॉरामेन ओवेले और ऑर्टोप्लास्टी के भी ऑपरेशन हुए थे. लालू प्रसाद को इलाज के लिए गत 11 मई को छह सप्ताह की अस्थायी जमानत मिली थी, जिसे बाद में विस्तारित किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










