पटना : अतिक्रमण में उजाड़े गये गरीबों की भी फिक्र है सरकार को

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2018 3:10 AM

विज्ञापन

पटना : फुटपाथ से उजाड़े गये वेंडरों को राजधानी में ही जगह दी जायेगी. 14 स्थानों को चिह्नित किया गया है. यहां फिलहाल मुफ्त में वेंडर दुकान लगा सकते हैं.तीन स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाने की डीपीआर बनाकर नगर विकास विभाग को सौंप दी गयी है. कदमकुआं में जी प्लस थ्री आकार का तीन मंजिला […]

विज्ञापन

पटना : फुटपाथ से उजाड़े गये वेंडरों को राजधानी में ही जगह दी जायेगी. 14 स्थानों को चिह्नित किया गया है. यहां फिलहाल मुफ्त में वेंडर दुकान लगा सकते हैं.तीन स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाने की डीपीआर बनाकर नगर विकास विभाग को सौंप दी गयी है. कदमकुआं में जी प्लस थ्री आकार का तीन मंजिला वेंडिंग जोन बनेगा. बोरिंग कैनाल रोड में हड़ताली मोड़ से राजापुर पुल के बीच पार्किंग के बीच दुकानें लगेंगी.

जेडी वीमेंस कॉलेज के पीछे खाली जमीन का भी उपयोग किया जायेगा. यहां भी दुकानें लगायी जायेंगी. कदमकुआं में 465, बोरिंग कैनाल रोड में

550 और जेडी वीमेंस कॉलेज के पीछे 500 दुकानें लग सकेंगी. राजाबाजार में सड़क पर लगने वाली दुकानों को जेडी वीमेंस कॉलेज के पास शिफ्ट किया जायेगा.

सरकार की तैयारी है कि इन दुकानदारों को जीपीएस लगा कार्ड मुहैया करायी जाये. मुख्य सचिव दीपक कुमार ने तीन दिन पहले ही अतिक्रमण हटाने वाले विभागों के आला अफसरों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश जारी कर दिये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन