पटना : ग्रेजुएशन में प्रथम मेरिट लिस्ट पर नामांकन पूरा
Updated at : 21 Aug 2018 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

निरीक्षण में बिना कारण बताये गायब मिले स्कूल के 51 गुरुजी पटना : सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्वक शिक्षा मुहैया कराने की मुहिम के तहत ही औचक निरीक्षण का सिलसिला शुरू किया गया है. इस बार 16 अगस्त को सभी 38 जिलों के 130 सरकारी हाई स्कूल का औचक निरीक्षण जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों की […]
विज्ञापन
निरीक्षण में बिना कारण बताये गायब मिले स्कूल के 51 गुरुजी
पटना : सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्वक शिक्षा मुहैया कराने की मुहिम के तहत ही औचक निरीक्षण का सिलसिला शुरू किया गया है. इस बार 16 अगस्त को सभी 38 जिलों के 130 सरकारी हाई स्कूल का औचक निरीक्षण जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों की तरफ से किया गया.
इस दौरान 18 जिलों में 51 शिक्षक अपने स्कूल से बिना किसी कारण बताये गायब पाये गये.
इन शिक्षकों पर कार्रवाई करने को लेकर सोमवार को मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक की गयी. इसमें यह निर्णय लिया गया कि 51 शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका जाये और इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाये. बिना किसी कारण के अनाधिकृत रूप से गायब पाये गये इन शिक्षकों पर कार्रवाई करने से संबंधित आदेश मुख्य सचिव के स्तर पर जारी हो गया है. हालांकि इस मामले में अभी शिक्षा विभाग के स्तर पर लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है.
जल्द ही आदेश जारी होने की संभावना जतायी जा रही है. गौरतलब है कि इससे पहले 9 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में 393 प्राथमिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया था, जिसमें 124 शिक्षक अनाधिकृत रूप से गायब पाये गये थे. इन सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए प्रशासनिक कार्रवाई करने का आदेश जारी किया जा चुका है.
हाई स्कूलों का औचक निरीक्षण सभी जिलों का किया गया, लेकिन 18 जिलों में ही शिक्षक गायब मिले. अन्य जिलों के किसी स्कूल में शिक्षक गायब नहीं मिले हैं. वहीं, दरभंगा जिला में औचक निरीक्षण नहीं हो सका है. इसकी वजह उसी दिन वहां 20 सूत्री की बैठक थी. मुख्य सचिव ने समीक्षा के दौरान कहा कि स्कूलों में शिक्षक समय से आयें और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पढ़ायी का माहौल मिले. इसका सबसे ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है. उन्होंने शिक्षा में सुधार के लिए स्कूलों के निरीक्षण पर सबसे ज्यादा ध्यान देने को कहा. आदेश दिया कि हर सप्ताह स्कूलों का निरीक्षण कराया जायेगा.
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में सीसीटीवी से चौकसी
मुजफ्फरपुर के बालिका गृह कांड के बाद अब राज्यसरकार सुरक्षा को लेकर ज्यादा सजग हो गयी है. इसके तहत सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की जांच की तैयारी की जा रही है. यह जांच व्यापक स्तर पर की जायेगी. मुख्य सचिव की बैठक के दौरान यह तय किया गया कि इन स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे से चौकसी रखने की तैयारी की जा रही है.
साथ ही इन स्कूलों में बॉयोमैट्रिक हाजिरी बनाने के लिए विशेष सिस्टम लगाने पर भी सहमति बनी. शिक्षा विभाग को कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा गया. पूरी कार्ययोजना तैयार करने के बाद इस पर अंतिम सहमति बनेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




