पटना : मरीज को डिस्चार्ज नहीं करने पर परिजनों ने किया हंगामा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2018 9:26 AM

विज्ञापन

पटना : अटल बिहारी वाजपेयी जी पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद मारपीट मामले में घायल मरीज को डिस्चार्ज नहीं करने पर नाराज परिजनों ने पीएमसीएच में हंगामा करना शुरू कर दिया. बढ़ते हंगामे को देखते हुए मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने हंगामे को शांत कराया. मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी के एक स्कूल […]

विज्ञापन
पटना : अटल बिहारी वाजपेयी जी पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद मारपीट मामले में घायल मरीज को डिस्चार्ज नहीं करने पर नाराज परिजनों ने पीएमसीएच में हंगामा करना शुरू कर दिया. बढ़ते हंगामे को देखते हुए मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने हंगामे को शांत कराया. मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी के एक स्कूल में प्रोफेसर के पद पर संजय यादव कार्यरत थे. स्व अटल विहारी वाजपेयी जी के निधन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. मारपीट के बाद घायल अवस्था में पीएमसीएच के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. वहीं रविवार को संजय के परिजनों ने मरीज को डिस्चार्ज करने के लिए डॉक्टरों से कहा.
लेकिन डॉक्टर डिस्चार्ज करने पर राजी नहीं हुए. वहीं अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मरीज की हालत अभी ठीक नहीं थी और परिजन डिस्चार्ज के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिये. अंत में उनके द्वारा लिखित बयान के बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया. वहीं दूसरी ओर अधीक्षक डॉ राजीव ने कहा कि हाजीपुर से दुर्घटना में बुरी तरह से घायल एक मरीज को पीएमसीएच लाया गया. मरीज को इमरजेंसी में भर्ती कर पूरा इलाज नि:शुल्क करने के लिए आदेश जारी किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन