चोरी करने घर में घुसा था, कर्मी ने शोर मचाया तो मारी गोली
Updated at : 18 Aug 2018 3:23 AM (IST)
विज्ञापन

तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार पटना : योजना विभाग के अंडर सेक्रेटरी 58 वर्षीय राजीव कुमार की हत्या के मामले का पटना पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस हत्याकांड में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अपराधियों की तलाश जारी है. पकड़े गये दोनों अपराधियों के अलावा […]
विज्ञापन
तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार
पटना : योजना विभाग के अंडर सेक्रेटरी 58 वर्षीय राजीव कुमार की हत्या के मामले का पटना पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस हत्याकांड में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अपराधियों की तलाश जारी है. पकड़े गये दोनों अपराधियों के अलावा उस सोनार को भी आरा से गिरफ्तार किया गया है जिसको अपराधियों ने सचिवालय कर्मी के घर से चुराये गहने को बेचा था. पुलिस ने चोरी के गहने, 38 हजार रुपये कैश बरामद कर लिया है. सोनार समेत तीनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया है. पकड़े गये अपराधियों में श्रवण कुमार, सन्नी कुमार और साेनार बैकुंठ प्रसाद शामिल हैं.
पड़ोस में ही रहते थे अपराधी :
सचिवालय थाना क्षेत्र के आर ब्लॉक रोड नंबर-दो में सरकारी क्वार्टर संख्या ए-4 में रहने वाले सचिवालय कर्मी राजीव कुमार के पड़ोस में राहुल नाम का युवक झोंपड़पट्टी में रहता है. राहुल ने ही सचिवालय कर्मी के आवास में चोरी करने की साजिश रची थी. उसके साथ कृष्णा, श्रवण और सन्नी भी इस साजिश में शामिल थे. चारों अपराधी चहारदीवारी फांद कर उनके घर में घुसे थे. पकड़े गये श्रवण ने बताया कि घटना के दौरान राजीव कुमार शोर मचाने लगे तो राहुल ने गोली मार दी. इसके बाद राहुल और कृष्णा भाग गये थे, जबकि श्रवण डर गया था. उसने बताया कि गोली लगने के बाद उसने राजीव कुमार को पानी पिलाया था, लेकिन जब देखा कि उनकी हालत गंभीर हो रही है तो वह भाग गया. श्रवण का कहना है कि उसने छेड़खानी नहीं की थी, वह सिर्फ चोरी करने गया था, हत्या करने नहीं, लेकिन राहुल ने गोली मार दी.
झोंपड़ी डालने से मना करने पर रची साजिश
पुलिस की पूछताछ में एक नयी बात सामने आयी है. श्रवण ने बताया कि राहुल झोंपड़पट्टी में रहता है. वह राजीव कुमार के घर के पास अपनी निजी झोंपड़ी डालना चाहता था, लेकिन राजीव कुमार ने मना कर दिया था. इसी बात से उसे राजीव कुमार से खुन्नस था. इसको लेकर उसने मजा चखाने के लिए चोरी की साजिश रची. उसने श्रवण, सन्नी, कृष्णा को साथ लिया और 13 अगस्त की देर रात राजीव कुमार के घर में धावा बोल दिया. जिस तरह से श्रवण ने बयान दिया है, उसके मुताबिक राहुल के अलावा कोई भी राजीव कुमार की हत्या करना नहीं चाहता था. सभी चोरी करने के इरादे से गये थे, लेकिन राजीव कुमार ने राहुल को पहचान लिया था, इसलिए उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. इस पर राहुल ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान से श्रवण और सन्नी को पकड़ा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




