पटना : भ्रष्टाचार व जंगलराज पर तेजस्वी दें 15 सवालों का जवाब : संजय सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2018 5:12 AM
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार में 15 सालों के जंगल राज और भ्रष्टाचार पर उनके 15 सवालों का जवाब दें. उन्होंने पूछा है कि तेजस्वी यह बताएं कि बिहार के विकास में उनके परिवार और उनका क्या योगदान है? शहाबुद्दीन […]
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार में 15 सालों के जंगल राज और भ्रष्टाचार पर उनके 15 सवालों का जवाब दें. उन्होंने पूछा है कि तेजस्वी यह बताएं कि बिहार के विकास में उनके परिवार और उनका क्या योगदान है? शहाबुद्दीन और राजबल्लभ जैसे कानून तोड़ने वाले लोग आपकी पार्टी में नहीं हैं?
यह बताएं कि उनके पूरे परिवार पर भ्रष्टाचार का मामला नहीं चल रहा है. रेलवे टेंडर मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुका है, क्या जनता के सामने अपने इस घोटाले का जिक्र करेंगे? क्या लालू प्रसाद घोटाले के दोषी नहीं हैं? चारा घोटाला, रेलवे टेंडर घोटाला, अलकतरा घोटाला और न जाने कितने घोटाले उनके नाम पर दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










