बिक्रम : दहेज के लिए बाप ने दुधमुंहे बेटे को मार डाला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2018 9:29 AM

विज्ञापन

घटना के बाद फरार हो गया आरोपित पीड़िता ने पति व एक युवक पर दर्ज कराया हत्या का मामला बिक्रम : दहेज के खातिर एक शराबी बाप ने अपने दो माह के दुधमुंहे बच्चे की हत्या कर दी और फरार हो गया. घटना बिक्रम बाजार स्थित वृंदावन काॅलोनी की है. बताया जा रहा कि महिला […]

विज्ञापन
घटना के बाद फरार हो गया आरोपित
पीड़िता ने पति व एक युवक पर दर्ज कराया हत्या का मामला
बिक्रम : दहेज के खातिर एक शराबी बाप ने अपने दो माह के दुधमुंहे बच्चे की हत्या कर दी और फरार हो गया. घटना बिक्रम बाजार स्थित वृंदावन काॅलोनी की है.
बताया जा रहा कि महिला एक माह पहले अपने दो माह के नवजात बेटे को लेकर मायका आयी थी. सोमवार को उससे मिलने उसका पति आया और मौका पाकर बच्चे की हत्या कर दी. इस घटना से घर में कोहराम मच गया. पीड़ित मां की चीत्कार से पूरा इलाका गमगीन हो गया. देखते ही देखते ही मोहल्लों वालों की भीड़ लग गयी. घटना की जानकारी होते ही लोगों के कलेजा मुंह को आ गया. पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है.
पीड़िता के पिता बिक्रम निवासी महेंद्र सोनी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व रोहतास थाना क्षेत्र के तुम्मा गांव निवासी स्वर्गीय कृष्णा सेठ के पुत्र दिलीप उर्फ गुड्डू के साथ अपनी बेटी खुशबू की शादी की थी. शादी के एक माह बाद ही पचास हजार रुपये की मांग होने लगी, नहीं देने पर शराब के नशे में उसका पति अक्सर खुशबू के साथ मारपीट करता था इसी बीच दो माह पूर्व खुशबू ने एक बच्चे को जन्म दिया. बच्चे के जन्म के बाद भी उसका पति पैसे की मांग करता था.
ससुराल से पैसा नहीं मिलने के कारण खुशबू को मारपीट कर और प्रताड़ित किया जाने लगा, जिसकी सूचना पर लड़की के पिता महेंद्र सोनी ने खुशबू की बिदाई करा कर मायका ले आया. बेटी आये अभी एक माह भी नहीं बीता था कि सोमवार की सुबह चार बजे के करीब उसका पति दिलीप उर्फ गुड्डू सोनी एक अज्ञात युवक के साथ ससुराल आया और खुशबू के गोद में खेल रहे बच्चे को अपनी गोद में ले लिया इसी बीच खुशबू बाथरूम में चली गयी जब वह बाहर निकली तो बच्चा बेसुध बिस्तर पर पड़ा था और उसका पति वहां से फरार हो गया था. हो हल्ला होने पर परिजन बच्चे को डाॅक्टर के पास ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार की चीत्कार से पूरा मुहल्ला शोक में डूब गया.
घटना को लेकर खुशबू ने पति दिलीप सहित एक अज्ञात युवक पर हत्या का मामला स्थानीय थाने में दर्ज कराया है. बिक्रम थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि मृत बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मामला स्पष्ट होगा. फिलहाल सभी पहलुओं पर पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन