मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ससुर का निधन, बांसघाट पर हुआ अंतिम संस्कार, राज्यपाल समेत कई लोगों ने जताया शोक

Updated at : 13 Aug 2018 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ससुर का निधन, बांसघाट पर हुआ अंतिम संस्कार, राज्यपाल समेत कई लोगों ने जताया शोक

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ससुर का सोमवार को उनके आवास पर निधन हो गया. मौके पर पहुंच कर मुख्यमंत्री ने दिवगंत ससुर को श्रद्धांजलि दी. ससुर के निधन के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को निजी कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ससुर कृष्णनंदन सिन्हा […]

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ससुर का सोमवार को उनके आवास पर निधन हो गया. मौके पर पहुंच कर मुख्यमंत्री ने दिवगंत ससुर को श्रद्धांजलि दी. ससुर के निधन के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को निजी कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ससुर कृष्णनंदन सिन्हा का सोमवार को उनके कंकड़बाग के पीसी कॉलोनी स्थित आवास पर निधन हो गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कंकड़बाग स्थित उनके आवास पर पहुंच कर दिवगंत ससुर को श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री के साथ विधानपार्षद रामचंद्र भारती, महासचिव रवींद्र सिंह भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सारण स्थित मढ़ौरा में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाना था, जिसे ससुर कृष्णनंदन सिन्हा के निधन के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को निजी कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया.

कृष्णनंदन सिन्हा का बांसघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया. उनके बड़े पुत्र अरुण कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी. कृष्णनंदन सिन्हा की पुत्री मंजू सिन्हा से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विवाह 22 फरवरी, 1973 को हुआ था. नीतीश कुमार के ससुर कृष्णनंदन सिन्हा हरनौत स्थित हाईस्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ससुर के निधन पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक और मंत्री श्रवण कुमार समेत कई लोगों ने शोक जताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन