बिहार से इन 28 होली स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई गई अवधि, 31 मार्च तक चलाने का फैसला

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Holi Special Train: होली के बाद बिहार से लौटने वालों की भीड़ स्टेशनों पर बढ़ गई है. स्लीपर और एसी कोच में भी कोई सीट खाली नहीं रही. यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे की तरफ से 28 होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

Holi Special Train: होली बीतने के बाद बिहार से वापस लौटने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती जा रही है. जंक्शन पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए जीआरपी, आरपीएफ के सिपाहियों के साथ क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात रही. इस तरह का नजारा मगध एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, ब्रह्मपुत्रा मेल, राजेंद्र नगर-एलटीटी, पटना-हटिया, पटना धनबाद, दानापुर-सिकंदराबाद समेत कई ट्रेनों में देखने को मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या कहना है रेलवे अधिकारियों का?

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की डिमांड और उन्हें कोई परेशानी न हो इसके लिए पहले से चल रही कई ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार कर दिया गया है. पटना-नई दिल्ली स्पेशल समेत 28 होली स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार कर दिया गया है. यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी.

इन ट्रेनों की अवधि में विस्तार

(गाड़ी नंबर- 03293) पटना-नई दिल्ली स्पेशल- 16 से 30 मार्च तक हर रोज चलेगी.

(गाड़ी नंबर- 03294) नई दिल्ली-पटना स्पेशल- 17 से 31 मार्च तक हर रोज चलेगी.

(गाड़ी नंबर- 03257) दानापुर-आनंद विहार स्पेशल- 15 से 29 मार्च तक हर रविवार को चलाया जाएगा.

(गाड़ी नंबर- 03258) आनंद विहार-दानापुर स्पेशल -16 से 30 मार्च तक हर सोमवार को चलाया जाएगा.

(गाड़ी नंबर- 03697) शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल-16 से 30 मार्च तक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को चलाया जाएगा.

(गाड़ी नंबर- 03698) आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल- 17 से 31 मार्च तक मंगलवार, बुधवार, शनिवार और रविवार को परिचालन होगा.

(गाड़ी नंबर- 02397) शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल- 22 और 29 मार्च (रविवार) को चलेगी.

(गाड़ी नंबर- 02398) आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल – 23 और 30 मार्च (सोमवार) को चलेगी.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: आज होगी मनीष रंजन की बेल पर सुनवाई, 2 मार्च को जांच में लापरवाही का लगा था आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन