बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 11-16 मार्च के बीच होगी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट

Updated at : 11 Mar 2026 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Ka Mausam

Bihar Ka Mausam

Bihar Ka Mausam: मार्च की शुरुआत में ही बिहार के मौसम ने करवट लेने के संकेत दे दिए हैं. IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 11 मार्च से राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है. वहीं 15 और 16 मार्च को पूरे बिहार में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में के बाद कुदरत का डबल अटैक देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां सूरज की तपिश बढ़ने लगी थी, वहीं अब बादलों ने डेरा डाल लिया है. 11 मार्च से लेकर 16 मार्च के बीच बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

इन जिलों में येलो अलर्ट

IMD के अनुसार, उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रहने वाला है. खास तौर पर चंपारण, सारण, सिवान और गोपालगंज के इलाकों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

IMD ने स्पष्ट किया है कि सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और दरभंगा जैसे जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है.

मौसम विभाग की ‘भविष्यवाणी’ कहती है कि 15 और 16 मार्च को बारिश का दायरा बढ़कर पूरे राज्य को अपनी जद में ले लेगा. पटना, गया, भागलपुर और मुंगेर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में भी हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है. यह मौसमी बदलाव बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के मेल के कारण देखा जा रहा है.

रात की गुलाबी ठंड को विदाई

राहत की बात यह है कि फिलहाल पारे में कोई बहुत बड़ा उछाल देखने को नहीं मिलेगा. अगले पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में स्थिरता बनी रहेगी. हालांकि, रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. भागलपुर के सबौर में जहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा, वहीं राजधानी पटना में यह 23.7 डिग्री तक पहुंच गया है. इसका मतलब साफ है कि अब रात वाली हल्की ठंड भी गायब हो चुकी है और उमस का अहसास बढ़ने लगा है.

अप्रैल से शुरू होगा गर्मी का ‘टॉर्चर’

इस बेमौसम बरसात के ठीक बाद बिहार को भीषण लू का सामना करना पड़ेगा. IMD का मानना है कि अप्रैल की शुरुआत होते ही पारा 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है. यानी यह बारिश केवल एक छोटा सा विराम है, जिसके बाद बिहार में गर्मी का असली ‘टॉर्चर’ शुरू होने वाला है.

IMD का अनुमान है कि मार्च के बाद अप्रैल में बिहार में गर्मी तेजी से बढ़ेगी. कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है.

Also Read: बिहार के इन जिलों में अगले 2 दिन खराब रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन