पटना : हर आधे घंटे पर दौड़ने लगीं गांधी मैदान से बिहटा के लिए नगर सेवा की बसें

Updated at : 12 Aug 2018 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : हर आधे घंटे पर दौड़ने लगीं गांधी मैदान से बिहटा के लिए नगर सेवा की बसें

बांकीपुर डिपो से परिवहन मंत्री और सचिव ने बसों को किया रवाना पटना : शनिवार से बीएसआरटीसी की गांधी मैदान-बिहटा नगर सेवा शुरू हो गयी. दोपहर 11 बजे बांकीपुर डिपो से परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला और परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा कर बसों को रवाना किया. गांधी मैदान से बिहटा […]

विज्ञापन
बांकीपुर डिपो से परिवहन मंत्री और सचिव ने बसों को किया रवाना
पटना : शनिवार से बीएसआरटीसी की गांधी मैदान-बिहटा नगर सेवा शुरू हो गयी. दोपहर 11 बजे बांकीपुर डिपो से परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला और परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा कर बसों को रवाना किया. गांधी मैदान से बिहटा के लिए दो रूटों से होकर सिटी बसों का परिचालन हो रहा है.
गांधी मैदान से बिहटा होते हुए आईआईटी तक जानेवाले मार्ग को मार्ग संख्या 888 का नाम दिया गया है. गांधी मैदान से बिहटा होते हुए ईएसआईसी अस्पताल तक जानेवाले मार्ग को 888ए नाम दिया गया है. विदित हो कि आईआईटी और ईएसआईसी अस्पताल अलग-अलग मार्गों पर स्थित हैं. आईआईटी पटना-बिहटा-पालीगंज मार्ग पर स्थित है जबकि ईएसआईसी अस्पताल पटना-बिहटा-आरा मार्ग पर स्थित है.
दोनों जगहों के लिए नगर सेवा की मांग को पूरी करने के लिए छह बसें पटना से बिहटा होते हुए आईआईटी तक दी गयी हैं, जबकि छह बसें बिहटा के बाद ईएसआईसी अस्पताल की ओर जायेंगी. दोनों रूटों में 17-17 स्टॉपेज होंगे और गांधी मैदान से बिहटा तक का रूट सामान्य होगा. बिहटा तक आने-जाने के लिए हर 30 मिनट पर बस मिलेगी, जबकि उससे आगे आईआईटी या ईएसआईसी अस्पताल तक जाने के लिए हर एक घंटे पर बस मिलेगी.
शेखपुरा-जगदेव पथ फ्लाईओवर के ऊपर से चलेगी बस
गांधी मैदान से बिहटा आईआईटी या ईएसआईसी अस्पताल पहुंचने में 1:45 घंटे का समय लगेगा. इस रूट की सामान्य रनिंग दो घंटे की है, लेकिन शेखपुरा जगदेवपथ फ्लाईओवर के ऊपर से जाने से यह 15 मिनट कम समय लगेगा. क्योंकि इसे नीचे जगह-जगह लगने वाले जाम को नहीं झेलना पड़ेगा. पटना से ट्रेन पकड़ने के लिए दानापुर जंक्शन जाने वाले लोगों के लिए भी यह बस 111ए की तुलना में अधिक उपयोगी होगी.
गांधी मैदान से किराया
स्टॉपेज किराया
बिस्कोमान भवन‍ Rs 5
डाकबंगला चौराहा Rs 5
पटना जंक्शन Rs 5
आर ब्लॉक Rs 5
इनकम टैक्स Rs 6
हड़ताली मोड़ Rs 7
सचिवालय Rs 7
जू Rs 8
स्टॉपेज किराया
गोला रोड Rs 12
आरपीएस मोड़ Rs 13
सगुना मोड़ Rs 13
दानापुर रेलवे स्टेशन Rs 16
शिवाला Rs 20
वाटरपार्क Rs 25
बिहटा Rs 35
बिहटा आईआईटी Rs 35
ई-रिक्शे की डीएल चेकिंग के लिए चलेगा अभियान
बिना ड्राइविंग लाइसेंस के और कम उम्र के किशोरों द्वारा भी ई-रिक्शा चलाने की शिकायतों को देखते हुए परिवहन विभाग ने इनके डीएल चेकिंग के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है. जल्द ही इनके खिलाफ सख्ती बढ़ायी जायेगी.परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया किपिछले सौ दिनों में 21 लाखयात्रियों ने नगर सेवा की बसों से यात्रा की है.
गांधी मैदान-दीघा रूट पर जल्द दौड़ेंगी नगर सेवा की बसें : परिवहन सचिव ने बताया कि गांधी मैदान-दीघा रूट पर भी जल्द नगर सेवा की बसें दौड़ेंगी. इसके लिए अगले दो-तीन दिनों में रोड सर्वे का काम शुरू कर दिया जायेगा. विशेष कर राजापुर पुल के पास बसों को चला कर देखा जायेगा. यदि उनको मोड़ने में परेशानी हुई, तो बाधा को दूर करने के लिए संबंधित विभाग को लिखा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन