पटना : सीपी ठाकुर का बयान निजी विचार पार्टी का अधिकृत बयान नहीं : सुशील मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंजू वर्मा के इस्तीफे को लेकर भाजपा सांसद डॉ सीपी ठाकुर के बयान पर कहा कि उनका बयान निजी है. पार्टी का अधिकृत बयान नहीं है. उन्होंने कहा कि जांच चल रही है. अब तक मंजू वर्मा पर कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है. उनके खिलाफ अब तक […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंजू वर्मा के इस्तीफे को लेकर भाजपा सांसद डॉ सीपी ठाकुर के बयान पर कहा कि उनका बयान निजी है. पार्टी का अधिकृत बयान नहीं है. उन्होंने कहा कि जांच चल रही है. अब तक मंजू वर्मा पर कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है.
उनके खिलाफ अब तक कोई सबूत नहीं है. एेसे में उनको या किसी को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है. मोदी लोक संवाद के बाद पत्रकारों के प्रश्न का उत्तर दे रहे थे. उन्होंने कहा कि पार्टी के किसी अधिकृत व्यक्ति ने कोई बयान नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि जांच चल रही है जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई होगी.
इधर, मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बलात्कार को जायज ठहराने के लिए जिस मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि लड़कों से गलतियां हो जाती हैं, उनसे पारिवारिक और राजनीतिक रिश्ता रखने वाले लालू प्रसाद ने एक ऐसे शख्स को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जिसने अपने बेटे को विधायक बनवाने के लिए राजनीतिक संन्यास तोड़ कर लालू चालीसा पढ़ना शुरू किया. अब ऐसे लोग लड़कियों से छेड़खानी का समर्थन कर रहे हैं. महिला संगठनों को ऐसे नेताओं के लिए नो इंट्री का बोर्ड लगाना चाहिए. जिनकी जवानी छेड़खानी से शुरू हुई उनके लिए राजनीति में कोई जगह नहीं हो सकती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










