पटना : चार दिनों से बोरिंग पंप खराब, सड़क पर उतरे लोग, प्रदर्शन
Updated at : 06 Aug 2018 9:11 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : चार दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे वार्ड संख्या 60 के लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने खाजेकलां थाना क्षेत्र के बौली मोड़ के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वार्ड की पार्षद शोभा देवी व पूर्व पार्षद […]
विज्ञापन
पटना सिटी : चार दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे वार्ड संख्या 60 के लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने खाजेकलां थाना क्षेत्र के बौली मोड़ के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वार्ड की पार्षद शोभा देवी व पूर्व पार्षद बलराम चौधरी को भी लोगों ने खरी-खरी सुनायी. वहीं निगमायुक्त व महापौर के खिलाफ भी नारेबाजी की. सड़क पर उतरे लोगों का कहना था कि चार दिनों से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि व निगम टाल- मटोल नीति अपना रखा है.
अशोक राजपथ को जाम कर विरोध प्रदर्शन करने के बाद भी बोरिंग पंप रविवार को नहीं बन सका. सोमवार को बना कर चालू करने की बात कही जा रही है. खाजेकलां थाना पुलिस व पार्षद ने आक्रोशित लोगों को समझा- बुझा कर लगभग डेढ़ घंटे के बाद सड़क जाम हटवाया. इधर, जाम की वजह से अशोक राजपथ पर वाहनों का परिचालन पश्चिम दरवाजा से चौक तक बाधित रहा.
इन मुहल्लों में पानी संकट
वार्ड संख्या 60 के मोगलपुरा स्थित नेहरू चिल्ड्रेन पार्क का बोरिंग पंप खराब पड़ा है. इस कारण एक दर्जन से अधिक मुहल्लो में लाला टोली, मोगलपुरा, मीर गुलाबी बाग, सदर गली, पक्की गौरेया, फौजदारी कुआं, टिकिया टोली, बरकत खां के अखाड़ा, बौली मोड़ आदि में पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. सड़क पर उतरी महिलाओं में मीना देवी, मुन्नी देवी, कमर निशां, चंदा खातून, शहनाज बानो, राजकली देवी, सरोज देवी, इंदू देवी, लालती देवी आदि का कहना था कि कि चार दिनों से पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं. पार्षद ने आश्वस्त किया है कि सोमवार तक बोरिंग पंप चालू नहीं हुआ, तो इसके बाद वे खुद उन लोगों के साथ सड़क पर उतर आंदोलन करेंगी.
नहर पाट कर सड़क बनाने को लेकर किया मार्च
पटना सिटी : बुनियादी कमियों को झेल रहे लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने पाटलिपुत्र नगर विकास समिति के बैनर तले शनिचारा स्थान से लेकर सैदपुर तक विरोध मार्च निकाला व प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समिति के अध्यक्ष बबलू कुमार ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं की कमी में स्ट्रीट लाइट, सड़क, गंदगी व जलजमाव की समस्या आधा दर्जन से अधिक मुहल्लों में कायम है. इनमें शाहगंज, महावीर कॉलोनी, संदलपुर, मुसल्लहपुर हाट, चांईं टोला, लोहरवा गली, रामकृष्ण कॉलोनी, वाचस्पति नगर, श्याम मंदिर बहादुरपुर, रामपुर संप हाउस से शनिचरा मोड़ तक स्थिति नारकीय हो गयी है. शनिचरा मोड़ से लेकर सैदपुर के बीच में सैदपुर नहर को पाट कर सड़क का निर्माण कराया जाये.
खुला नाला अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि पथ निर्माण विभाग की ओर से डीपीआर बनाने के लिए भी लगातार समय बढ़ाया जा रहा है. इन लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि सितंबर तक डीपीआर बना कार्य आरंभ नहीं कराया गया, तो इसके खिलाफ आमरण अनशन आरंभ होगा. विरोध प्रदर्शन में तनवीर खान, आदित्य कुमार, डॉ सुशील, मनोज कुमार, अंजनी कुमार, आदित्य कुमार, जावेद, तौकिर नाजिर समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




