मेकैनिक की पीट-पीट कर हत्या, सड़क जाम

Published at :01 Jun 2014 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
मेकैनिक की पीट-पीट कर हत्या, सड़क जाम

पटना सिटी : बदमाशों की पिटाई से जख्मी चौक थाना क्षेत्र के नेहरू टोला निवासी मोटर मेकैनिक हरि प्रसाद की मौत शुक्रवार की रात उपचार के दौरान नर्सिग होम में हो गयी. उसकी मौत से गुस्साये लोगों ने शनिवार की दोपहर शव के साथ कैमाशिकोह के पास अशोक राजपथ को जाम कर दिया. सड़क जाम […]

विज्ञापन

पटना सिटी : बदमाशों की पिटाई से जख्मी चौक थाना क्षेत्र के नेहरू टोला निवासी मोटर मेकैनिक हरि प्रसाद की मौत शुक्रवार की रात उपचार के दौरान नर्सिग होम में हो गयी. उसकी मौत से गुस्साये लोगों ने शनिवार की दोपहर शव के साथ कैमाशिकोह के पास अशोक राजपथ को जाम कर दिया. सड़क जाम कर रहे परिजन व मुहल्ले के लोग आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे.

सड़क जाम व हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस से भी लोगों की झड़प हुई. हालांकि, बाद में थानाध्यक्ष पुष्कर कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया और पीड़ित परिवार के आश्रितों को 21 हजार 500 की सहायता राशि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत दिलायी.

शव आते ही फूटा गुस्सा

पिटाई में जख्मी 40 वर्षीय हरि प्रसाद को परिजनों ने निजी उपचार केंद्र में भरती कराया था. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव के आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा . आक्रोशित लोगों ने कैमाशिकोह के पास दोपहर 12 बजे के आसपास शव को सड़क पर रख जाम कर दिया. लोग पीड़ित परिवार को मुअवाजा व दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. हालांकि, ढाई घंटे के बाद थानाध्यक्ष की पहल के बाद मामला शांत हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन