ePaper

बिहार : महात्मा गांधी सेतु की रेलिंग तोड़ कर गंगा में गिरी स्कॉर्पियो

Updated at : 31 Jul 2018 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : महात्मा गांधी सेतु की रेलिंग तोड़ कर गंगा में गिरी स्कॉर्पियो

पटना : महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 36-38 के पास पुल की रेलिंग तोड़ कर स्कॉर्पियो नदी में गिर गयी. घटना की मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची आलमगंज पुलिस ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से उफनती गंगा के पानी में डूब चुके वाहन की तलाश शुरू कर दी है. बताया जाता […]

विज्ञापन

पटना : महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 36-38 के पास पुल की रेलिंग तोड़ कर स्कॉर्पियो नदी में गिर गयी. घटना की मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची आलमगंज पुलिस ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से उफनती गंगा के पानी में डूब चुके वाहन की तलाश शुरू कर दी है.

बताया जाता है कि हाजीपुर की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो चालक द्वारा संतुलन खो देने के कारण घटना घटी है. सूचना पाकर मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार भील व अन्य अधिकारी पहुंच गये हैं. पुलिस का कहना है कि वाहन पर कितने लोग सवार है. यह पानी से वाहन निकलने पर ही पता चल पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन