पटना एयरपोर्ट पर फिर बर्ड हिट, बच गयी 160 यात्रियों की जान

Updated at : 29 Jul 2018 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट पर फिर बर्ड हिट, बच गयी 160 यात्रियों की जान

पटना : सुबह आठ बजे गो एयर की फ्लाइट G8135 पटना एयरपोर्ट के रनवे पर उतरने के बाद रुकने से पहले की दौड़ लगा रही थी, तभी रनवे के आसपास बड़ी संख्या में उड़ रहे पक्षियों में एक उससे टकरा गया. पायलट को भी इसका अंदेशा हुआ. ग्राउंड स्टाफ को इस दौरान एक पक्षी रनवे […]

विज्ञापन

पटना : सुबह आठ बजे गो एयर की फ्लाइट G8135 पटना एयरपोर्ट के रनवे पर उतरने के बाद रुकने से पहले की दौड़ लगा रही थी, तभी रनवे के आसपास बड़ी संख्या में उड़ रहे पक्षियों में एक उससे टकरा गया. पायलट को भी इसका अंदेशा हुआ. ग्राउंड स्टाफ को इस दौरान एक पक्षी रनवे के छोर पर मरा हुआ मिला.

फौरन एयरपोर्ट ऑथोरिटी को सूचना दी गयी. वह पूरी तरह हरकत में आ गयी. गो एयर के विमान का इंजीनियर ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विमान पर कहीं भी पक्षी से टकराने के निशान नहीं मिले. बायां इंजन भी सही-सलामत मिला, जिससे पक्षी के टकराने के बाद रनवे पर गिरने का अंदेशा जताया जा रहा था. हालांकि कतिपय विशेषज्ञों ने इसकी वजह टक्कर के समय विमान की गति कम होना बताया, जिससे बर्ड हिट से कम दबाव पैदा हुआ और उसे इंजन के अग्रभाग में लगे मजबूत ब्लेड ने सह लिया. विमान में करीब 160 यात्री थे.
इंडिगो की फ्लाइट डायवर्ट हुई बनारस
इस बीच अत्यधिक संख्या में पक्षियों के रनवे पर जमा होने और G8135 के साथ हुए खतरनाक अनुभव को देखते हुए कोलकाता से सुबह 10.35 में पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E339 को पटना एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं दी गयी और उसे वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया. इस बीच रनवे पर बर्ड चेजर पूरी तरह सक्रिय रहे और सिक्स शॉट लांचर के मदद से पटाखे फोड़-फोड़ कर लगातार पक्षियों को उड़ाने और रनवे के आसपास उनकी संख्या को कम करने का प्रयास किया जाता रहा. दोपहर 12 बजे के बाद स्थिति ठीक होने के बाद वाराणसी से डायवर्ट विमान वापस पटना पहुंचा और यहां से लखनऊ के लिए उड़ा.
पक्षी की मौत की वजह सीधी टक्कर या जेट ब्लास्ट
जांच-परख के बाद इंजीनियर ने यह कयास भी लगाया कि रनवे पर पक्षी की मौत की वजह उसका जेट ब्लास्ट (विमान के इंजन से निकलने वाली तेज हवा) की चपेट में आना भी हो सकता है. हालांकि मृत पक्षी के अवशेष उसके विमान से सीधे टकराने की संभावना पर बल दे रहे थे. इंस्पेक्शन पूरा होने के बाद विमान को पटना से फ्लाइट संख्या G8136 बन कर वापस दिल्ली जाने दिया गया.
16 जून : मुंबई से पटना आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट SG371 लैंडिंग के समय एक छोटा पक्षी विमान से टकरा गया और 188 यात्रियों की जान बाल-बाल बची.
16 जून : इंडिगो की दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट 6E653 पटना एयरपोर्ट पर लैंड के समय एक बड़़ी चील से टकरा गयी और 177 यात्रियों की जान किसी तरह बची.
28 जून :एयर इंडिया की फ्लाइट AI410 पटना से दिल्ली 124 यात्रियों को लेकर जा रही थी. तभी पक्षी टकराने के बाद विमान का एक इंजन सीज कर गया.
11 जुलाई : पटना से पुणे गया स्पाइसजेट का एक विमान वहां लैंडिंग के समय बर्ड हिट का शिकार हुआ था, जिसमें डेढ़ सौ यात्रियों की जान जाते-जाते बची.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन