बिहार में बच्चियों के साथ दुष्कर्म मामले की न्यायालय की निगरानी में हो सीबीआई जांच : कांग्रेस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2018 6:14 PM
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने मुजफ्फरपुर में एक बालिका गृह में बच्चियों के साथ यौन शोषण की घटना को लेकर बिहार की जदयू-भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आज कहा कि इस पूरे मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में सीबीआई जांच होनी चाहिए. पार्टी ने गैर सरकारी संगठनों की ‘सोशल ऑडिट रिपोर्ट’ जारी करते […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने मुजफ्फरपुर में एक बालिका गृह में बच्चियों के साथ यौन शोषण की घटना को लेकर बिहार की जदयू-भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आज कहा कि इस पूरे मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में सीबीआई जांच होनी चाहिए. पार्टी ने गैर सरकारी संगठनों की ‘सोशल ऑडिट रिपोर्ट’ जारी करते हुए कहा कि राज्य के कुल 15 बाल गृहों और बालिका गृहों में बच्चे-बच्चियों के साथ यौन शोषण हुआ है, लेकिन सिर्फ मुजफ्फरपुर के बालिका गृह के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने आज संवाददाताओं से कहा कि नीतीश कुमार कभी सुशासन बाबू के नाम से जाने जाते थे और अब उनकी सरकार के कुशासन का यह रूप सामने आया है. हम चाहते हैं कि अन्य 14 बाल गृहों और बालिका गृहों के मामलों में भी प्राथमिकी दर्ज हो और सभी की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में सीबीआई जांच हो. मुजफ्फरपुर का मामला संसद में उठने और विभिन्न संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है.
गोहिल ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि बच्चियों के साथ यौन शोषण के मामले में बिहार की समाज कल्याण मंत्री के पति की भूमिका भी संदेह के घेरे में है और ऐसे में जांच पूरी होने तक मंत्री को पद से हटाया जाना चाहिए. कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि मुजफ्फरपुर की घटना के सामने आने के बाद बच्चियों को राज्य में दूसरे स्थानों पर भेजा गया. हमारी मांग है कि बच्चियों की सुरक्षा को देखते हुए उनको राज्य के बाहर भेजा जाये. उन्होंने दावा कि इस पूरे मामले में कई सफेदपोश लोग शामिल हैं और मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के पक्ष में भाजपा के लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










