चचेरी बहन ने ही किया था बच्चे का अपहरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2018 9:23 AM

विज्ञापन

मसौढ़ी : बीते चार जुलाई को निपू देवी ने अपनी सहेली सीमा कुमारी के लिए अपनी चचेरी बहन के चार वर्षीय पुत्र नैतिक राज का अपहरण किया था. मंगलवार को पुलिस ने सीमा के पास से नैतिक राज को बरामद कर लिया. पुलिस ने इस मामले में निपू देवी, सीमा कुमारी व उसकी बहन को […]

विज्ञापन
मसौढ़ी : बीते चार जुलाई को निपू देवी ने अपनी सहेली सीमा कुमारी के लिए अपनी चचेरी बहन के चार वर्षीय पुत्र नैतिक राज का अपहरण किया था. मंगलवार को पुलिस ने सीमा के पास से नैतिक राज को बरामद कर लिया. पुलिस ने इस मामले में निपू देवी, सीमा कुमारी व उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि बीते चार जुलाई को धनरूआ थाने के मियांचक गांव के रामानुज सिंह परिवार के साथ मसौढ़ी के भखरा ग्रामवासी अपनी चचेरी साली की शादी में भाग लेने श्री राम जानकी मंदिर उत्सव हॉल आये थे.
इसी दौरान उसके चार वर्षीय पुत्र नैतिक राज का अपहरण कर लिया था. इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इधर, सिटी एसपी (पूर्वी) राजेंद्र कुमार भील ने मसौढ़ी एसडीपीओ कार्यालय में संवाददाताओं को बताया कि नैतिक राज की चचेरी मौसी निपू देवी और सीमा कुमारी पटना के बोरिंग रोड स्थित एक हॉस्टल में खाना बनाती हैं . दोनों पटना के राजापुर पुल के पास स्थित पुष्पा देवी के मकान में रहती हैं. उन्होंने बताया कि सीमा देवी के तीनों भाइयों की मृत्यु हो जाने से उसकी मां बीमार रहती है.
अपनी मां को ढांढस बंधाने के लिए सीमा को एक बच्चे की तलाश थी और उसने यह बात अपनी सहेली निपू देवी को बतायी थी. दो जुलाई को निपू देवी ने सीमा को बच्चे की व्यवस्था कर देने का आश्वासन दिया था और उसने योजनाबद्ध ढंग से चार जुलाई को रामानुज सिंह के पुत्र नैतिक राज का श्री राम जानकी मंदिर उत्सव हॉल के पास से अपहरण कर दिया था.
योजना के मुताबिक निपू देवी ने नैतिक राज को तारेगना स्टेशन पर सीमा को सौंप दिया. बाद में सीमा उसे लेकर पटना के राजापुल स्थित अपने घर ले आयी, लेकिन सीमा के पिता की फटकार के बाद उसने नैतिक को निपू देवी को लौटा दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन