पटना : टीईटी फर्जीवाड़ा मामले में रिमांड के लिए आवेदन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jul 2018 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : फर्जी टीईटी पात्रता प्रमाणपत्र पर नौकरी लिये जाने के मामले में एसआईटी ने बिहार बोर्ड के कर्मचारी जटाशंकर प्रसाद और अभिषेक कुमार को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है. उम्मीद है कि बुधवार को दोनों की रिमांड मिल जायेगी. इसके बाद उनसे पूछताछ होगी. इसके अलावा फर्जीवाड़े के इस […]
विज्ञापन
पटना : फर्जी टीईटी पात्रता प्रमाणपत्र पर नौकरी लिये जाने के मामले में एसआईटी ने बिहार बोर्ड के कर्मचारी जटाशंकर प्रसाद और अभिषेक कुमार को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है.
उम्मीद है कि बुधवार को दोनों की रिमांड मिल जायेगी. इसके बाद उनसे पूछताछ होगी. इसके अलावा फर्जीवाड़े के इस मामले में बेगूसराय समेत अन्य जिलों में पुलिस की छापेमारी जारी है.
एसएसपी ने की समीक्षा, निगरानी से मांगी रिपोर्ट : एसएसपी मनु महाराज ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की. इसमें टीईटी पात्रता परीक्षा का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाये जाने के मामले की समीक्षा की गयी. एसएसपी ने निगरानी के पदाधिकारियों से सभी रिपोर्ट मांगी है. अब तक जहां-जहां मामला दर्ज हुआ है उन सभी मामले को खंगाल कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




