दानापुर में एक ही रात दो फ्लैटों में लाखों की चोरी

Updated at : 22 Jul 2018 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
दानापुर में एक ही रात दो फ्लैटों में लाखों की चोरी

दानापुर : रूपसपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात में बंद पड़े दो फ्लैटों के तालाें को तोड़कर चोरों ने नकदी समेत लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिसिया गश्ती व सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो गया है. चोरों ने बीती रात सौभाग्य शर्मा पथ […]

विज्ञापन
दानापुर : रूपसपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात में बंद पड़े दो फ्लैटों के तालाें को तोड़कर चोरों ने नकदी समेत लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिसिया गश्ती व सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो गया है. चोरों ने बीती रात सौभाग्य शर्मा पथ स्थित लखन इन्क्लेव के फ्लैट संख्या 303 निवासी व कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में तकनीकी अभियंता चंद्रशेखर राय के बंद फ्लैट के दरवाजे के ताले को तोड़ कर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली.
इस संबंध में गृहस्वामी चंद्रशेखर राय ने स्थानीय थाना में अज्ञात विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. घटना के बारे में पीड़ित ने बताया कि सात जुलाई को फ्लैट में ताला बंद कर पूरे परिवार के साथ विश्वविद्यालय पूसा गया था. उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह में दूसरे फ्लैट के लोगों ने सूचना दी कि उनके फ्लैट के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है.
सूचना मिलने के बाद जब वे फ्लैट में पहुंचे तो देखा कि कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है. अलमारी का लॉकर टूट हुआ है. उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे 10 हजार नकद , करीब दो लाख के जेवरात व अन्य कीमती सामान उड़ा लिये. इसकी सूचना पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट में गार्ड रहने के बाद भी चोरों ने तीसरे तल्ले पर जाकर चोरी की घटना की अंजाम दिया.
वहीं, फ्लैट संख्या 405 में रहनेवाली मंजू श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन पूर्व फ्लैट में ताला बंद कर पूरे परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के यहां कुर्जी गये थे. उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह सूचना मिलने के बाद पहुंची तो देखा कि फ्लैट के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. कमरे में सारा सामान बिखरा है. अलमारी का लॉकर टूटा था. लॉकर में रखे 60 हजार नकद व डेढ़ लाख के जेवरात गायब थे. कमरे से अन्य कीमती सामान गायब मिले.
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ितों के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी के फुटेज से चोरों की शिनाख्त की जा रही है. अपार्टमेंट के गार्ड से भी पुलिस पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन