ePaper

बख्तियारपुर दियारा में करेंट से दो की गयी जान

Updated at : 22 Jul 2018 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
बख्तियारपुर दियारा में करेंट से दो की गयी जान

बख्तियारपुर/ मोकामा : बख्तियारपुर प्रखंड के काला दियारा में करेंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी. यह हादसा शनिवार की रात्रि तकरीबन आठ बजे घटी. मृतकों में ट्रैक्टरचालक चंदन कुमार, (25 वर्ष,काला दियारा ) और बिजली मिस्त्री दारोगा राय (26 वर्ष,बाढ़ के सकसोहरा निवासी) शामिल हैं. सालिमपुर थाने की पुलिस […]

विज्ञापन
बख्तियारपुर/ मोकामा : बख्तियारपुर प्रखंड के काला दियारा में करेंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी. यह हादसा शनिवार की रात्रि तकरीबन आठ बजे घटी. मृतकों में ट्रैक्टरचालक चंदन कुमार, (25 वर्ष,काला दियारा ) और बिजली मिस्त्री दारोगा राय (26 वर्ष,बाढ़ के सकसोहरा निवासी) शामिल हैं.
सालिमपुर थाने की पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि काला दियारा में बिजली का तार बिछाने का काम अंतिम चरण में था. शनिवार को बिजली आपूर्ति शुरू करने के लिए तीव्र गति से काम चल रहा था. इस दौरान पोल पर चढ़कर चालक व मिस्त्री जंपर जोड़ने का काम करने लगे. अंधेरे की वजह से उसके साथियों को विद्युत पोल पर चढ़े युवकों पर नजर नहीं पड़ सकी. वहीं विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गयी. इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गयी. इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.
गांव में पहली बार बिजली पहुंचने को लेकर लोग काफी उत्साहित थे. बख्तियारपुर विधायक ने मृतकों के आश्रितों के लिए मुआवजे की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन