पटना : ‘तेजस्वी ने जनता का दर्द बांटा नहीं विदेश से रिफ्रेश होकर आ गये’ : संजय सिंह

Updated:
विज्ञापन
पटना : ‘तेजस्वी ने जनता का दर्द बांटा नहीं विदेश से रिफ्रेश होकर आ गये’ : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव वापस बिहार की धरती पर लौट आये हैं. विधानमंडल का माॅनसून सत्र शुरू होना है और वह नेता प्रतिपक्ष भी हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी जनता का दर्द बांटने कभी उनके बीच तो गये नहीं. यह […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव वापस बिहार की धरती पर लौट आये हैं. विधानमंडल का माॅनसून सत्र शुरू होना है और वह नेता प्रतिपक्ष भी हैं.
उन्होंने कहा कि तेजस्वी जनता का दर्द बांटने कभी उनके बीच तो गये नहीं. यह बात जरूर है कि वह जनता के बीच जाने की जगह विदेश से रिफ्रेश होकर तो आ ही गये. विधानमंडल के मॉनसून सत्र में तेजस्वी सदन के अंदर और बाहर हंगामा मचाकर राजनीति चमकाने का प्रयास करेंगे. वैसे इस बार तेजस्वी को अपने ही बड़े भैया तेजप्रताप यादव से कड़ी टक्कर मिलने वाला है. मैच फिक्सिंग खेलते-खेलते तेजप्रताप आगे निकल गये हैं. तेजस्वी नेता विरोधी दल हैं और उनके विदेश दौरे को लेकर रहस्य की स्थिति बनी हुई है.
उनको सदन में इस बात की जानकारी देनी चाहिए कि किस देश में अज्ञातवास पर थे. विदेश यात्रा का असल मकसद क्या था? क्या आपने निवेश के लिए इंडोनेशिया को चुना. अब तक बेनामी संपत्ति पर भी स्थिति को स्पष्ट नहीं किया. ऐसी स्थिति में विदेश दौरे के खुलासे की कम ही उम्मीद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन