पटना : 371 छात्रों के बीच बांटे गये 12.33 करोड़ रुपये के लोन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 10 जिलों के 371 छात्रों के बीच 12 करोड़ 33 लाख 33 हजार रुपये के लोन बांटे जा चुके हैं. इसमें 294 छात्र और 77 छात्राएं शामिल हैं. इन्हें उच्च शिक्षा के लिए लोन मुहैया कराये गये हैं. बिहार राज्य वित्त निगम का सॉफ्टवेयर तैयार होने के […]
विज्ञापन
पटना : स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 10 जिलों के 371 छात्रों के बीच 12 करोड़ 33 लाख 33 हजार रुपये के लोन बांटे जा चुके हैं. इसमें 294 छात्र और 77 छात्राएं शामिल हैं. इन्हें उच्च शिक्षा के लिए लोन मुहैया कराये गये हैं.
बिहार राज्य वित्त निगम का सॉफ्टवेयर तैयार होने के बाद लगातार छात्रों के बीच लोन वितरण तेजी से किया जा रहा है. इसकी शुरुआत 10 जिलों से की गयी है. जल्द ही सभी जिलों में आने वाले आवेदनों की जांच करके लोन देने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.
इसके लिए ट्रेनिंग कार्यशाला सह लोन वितरण कार्यक्रम 22 से 30 जुलाई के बीच रखा गया है. इसके बाद ऋण देने का काम सभी जिलों के स्तर पर शुरू हो जायेगी. जिन जिलों के छात्रों को ऋण दिया गया है, उसमें औरंगाबाद, बेगूसराय, गया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, पूर्वी चंपारण, रोहतास व समस्तीपुर शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










