फुलवारीशरीफ : फुलवारी में किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Updated at : 18 Jul 2018 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ थाना के कुरकुरी गांव में मजदूर नरेश रवानी की 12 साल की बेटी चांदनी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. गांवों में चर्चा का यह भी है कि किशोरी की मौत करेंट लगने से हुई है. उधर, परिजनों का कहना कि किशोरी की मौत डायरिया से हुई है. वहीं, कुछ […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ थाना के कुरकुरी गांव में मजदूर नरेश रवानी की 12 साल की बेटी चांदनी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. गांवों में चर्चा का यह भी है कि किशोरी की मौत करेंट लगने से हुई है. उधर, परिजनों का कहना कि किशोरी की मौत डायरिया से हुई है. वहीं, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि लड़की को जला कर मार डाला गया है.
मृतका के परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर रात उसे दस्त और उल्टी हुई थी. ग्रामीणों का आरोप है कि लड़की की मौत के बाद परिजनों ने चुपके से उसका दाह-संस्कार कर दिया. परिजनों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. थानेदार अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को इस तरह की कोई सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




