बिहार : 20 से पटना-हाजीपुर नगर बस सेवा शुरू
Updated at : 17 Jul 2018 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : 20 जुलाई से बीएसआरटीसी की पटना-हाजीपुर नगर बस सेवा शुरू होगी. बस सेवा का उद्घाटन हाजीपुर जंक्शन पर परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला करेंगे. इस मार्ग को रूट संख्या 444 के नाम से चिह्नित किया गया है. इस मार्ग में 12 बसें हर 15 मिनट के बाद दौड़ेगी.गांधी मैदान से पटना जंक्शन के […]
विज्ञापन
पटना : 20 जुलाई से बीएसआरटीसी की पटना-हाजीपुर नगर बस सेवा शुरू होगी. बस सेवा का उद्घाटन हाजीपुर जंक्शन पर परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला करेंगे.
इस मार्ग को रूट संख्या 444 के नाम से चिह्नित किया गया है. इस मार्ग में 12 बसें हर 15 मिनट के बाद दौड़ेगी.गांधी मैदान से पटना जंक्शन के करबिगहिया मोड़, राजेंद्र नगर, बहादुरपुर, अगमकुआं और गांधी सेतु से गुजरते हुए यह मार्ग हाजीपुर जायेगी. इस मार्ग में न्यूनतम किराया 5 रुपये जबकि अधिकतम किराया 25 रुपये होगी. बस की आधी सीटें महिलाअों के लिए आरक्षित होंगी. साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडरों के लिए भी एक-एक सीटें आरक्षित रहेगी.
जल्द शुरू होगी बिहटा और बिहार शरीफ के लिए सेवा
बीएसआरटीसी की नगर बस सेवा के पांचवें चरण के अंतर्गत पटना-हाजीपुर बस सेवा की शुरूआत की गयी है. पहले के चार चरण में गांधी मैदान दानापुर, गांधी मैदान फुलवारी एम्स, गांधी मैदान पटना साहिब और गांधी मैदान एनआईटी मोड़ के लिए सेवा चल रही है. अगले दो चरण में जल्द ही यह सेवा बिहटा और बिहार शरीफ के लिए भी शुरू होगी. परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि इसकी तैयारी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




