नीतीश ने बिहार के अल्पावास गृह में रहने वाली लड़कियों, महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण पर नाराजगी जतायी

Published at :16 Jul 2018 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश ने बिहार के अल्पावास गृह में रहने वाली लड़कियों, महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण पर नाराजगी जतायी

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के मुजफ्फरपुर और सारण जिले के सरकार संपोषित अल्पावास गृहों में रहने वाली लड़कियों और महिलाओं के साथ यौन शोषण के मामलों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाने की जरूरत है जिससे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. मुख्यमंत्री ने लोक […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के मुजफ्फरपुर और सारण जिले के सरकार संपोषित अल्पावास गृहों में रहने वाली लड़कियों और महिलाओं के साथ यौन शोषण के मामलों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाने की जरूरत है जिससे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

मुख्यमंत्री ने लोक संवाद कार्यक्रम में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि मुजफ्फरपुर और सारण जिले में हुई घटना घिनौना कृत्य है, विकृत मानसिकता है. इसके लिए कानूनी प्रावधान के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए. अब ऐसी स्थिति है कि कोई भी अगर इस तरह का कृत्य करेगा, पकड़ा जायेगा. सजा को और सख्त करने के सुझाव है, यह गौर करने वाली बात है. उन्होंने इसके संबंध में कहा कि जो एनजीओ इनका संचालन करती है उसकी बेहतर तरीके से जांच पड़ताल होनी चाहिए और ऐसी व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता है, जिससे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

ये भी पढ़ें… बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का फॉर्मूला 4 से 5 सप्ताह के भीतर आ जायेगा : नीतीश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन