पटना : छह एमएम की बारिश दिन भर छाये रहे बादल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

राजधानी में नहीं हो पा रही जमकर बारिश पटना : मौसम का मिजाज बदल रहा है. दो दिनों से बादल छाये रहने से तापमान में गिरावट आयी है, लेकिन तमाम संभावना के बावजूद राजधानी में बारिश नहीं हो पा रही है. सोमवार को भी दिन में कई बार हल्की और मध्यम बारिश से मौसम बदलता […]
विज्ञापन
राजधानी में नहीं हो पा रही जमकर बारिश
पटना : मौसम का मिजाज बदल रहा है. दो दिनों से बादल छाये रहने से तापमान में गिरावट आयी है, लेकिन तमाम संभावना के बावजूद राजधानी में बारिश नहीं हो पा रही है. सोमवार को भी दिन में कई बार हल्की और मध्यम बारिश से मौसम बदलता रहा. इस दौरान लगभग छह एमएम बारिश दर्ज की गयी है.
सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र की मानें तो अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना है. इस दौरान बादल छाये रहेंगे. तापमान में गिरावट रहने से लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी. संभावना है कि इसमें लगभग दस एमएम की बारिश होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










