ePaper

अगले चार दिन बारिश का अलर्ट जारी, झारखंड-बिहार में हो सकती है भारी बारिश

Updated at : 03 Jul 2018 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
अगले चार दिन बारिश का अलर्ट जारी, झारखंड-बिहार में हो सकती है भारी बारिश

नयी दिल्ली : मौसम विभाग ने अगले चार दिन के भीतर देश के अधिकतर भागों में भारी और बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है. इनमें से सात राज्यों में भारी बारिश और 18 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. विभाग के मुताबिक एक जून से दो जुलाई के बीच देशभर में 167.4 मिलीमीटर […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : मौसम विभाग ने अगले चार दिन के भीतर देश के अधिकतर भागों में भारी और बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है. इनमें से सात राज्यों में भारी बारिश और 18 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है.
विभाग के मुताबिक एक जून से दो जुलाई के बीच देशभर में 167.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से सात फीसदी कम है. अगर माॅनसून सामान्य रहता तो देश में एक महीने के भीतर 180.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक बिहार, बंगाल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय में भारी बारिश के आसार हैं. वहीं झारंखड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, गुजरात, हिमाचल, पंजाब, उत्तरी हरियाणा, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा, कर्नाटक, ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन