पटना : बीपीएससी 63वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा कल
Updated at : 30 Jun 2018 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक चलेगी परीक्षा, पूछे जायेंगे 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न 19 जिलों में बनाये गये 271 परीक्षा केंद्र पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से 63वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन एक जुलाई को किया गया है. आयोग से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां […]
विज्ञापन
दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक चलेगी परीक्षा, पूछे जायेंगे 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
19 जिलों में बनाये गये 271 परीक्षा केंद्र
पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से 63वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन एक जुलाई को किया गया है. आयोग से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. परीक्षा के लिए राज्य के19 जिला मुख्यालयों में 271 केंद्र बनाये गये हैं, जहां एक पाली में परीक्षा होगी. दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक परीक्षा का संचालन किया जायेगा. परीक्षा में सामान्य अध्ययन विषय के 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे.
कई अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर व फोटो अस्पष्ट : इस परीक्षा के लिए आवेदन करनेवाले ऐसे कई अभ्यर्थी हैं, जिनके हस्ताक्षर व फोटो अस्पष्ट हैं. आयोग की ओर से ऐसे अभ्यर्थियों को आवश्यक कागजात व साक्ष्य के साथ परीक्षा के दिन केंद्र पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.
उनके लिए आयोग की वेबसाइट से घोषणापत्र डाउनलोड कर भरने के बाद किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा अभिप्रमाणित रंगीन
फोटो चिपकानी है.
इस संबंध में और भी दिशा-निर्देश दिये गये हैं, जो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. उल्लेखनीय है कि परीक्षार्थियों का ई-एडमिट कार्ड पिछले 19 जून को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर अपलोड कर दिया था, जिसे डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 29 जून थी. आयोग की ओर से किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




