नीतीश से बातचीत के बाद बोले पासवान, बिहार में बरकरार रहेगा NDA

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्रीएवंलोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्रीसह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से अपनी बातचीत के बाद आज कहा कि राज्य में भाजपा नीत राजग बरकरार रहेगा और यह वहां साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगा. दरअसल,नीतीश कुमार के अगले कदम को लेकर अटकलें बढ़ गयी हैं. उनकी पार्टी […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्रीएवंलोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्रीसह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से अपनी बातचीत के बाद आज कहा कि राज्य में भाजपा नीत राजग बरकरार रहेगा और यह वहां साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगा.
दरअसल,नीतीश कुमार के अगले कदम को लेकर अटकलें बढ़ गयी हैं. उनकी पार्टी के कई नेता जदयू को गठबंधन में बड़े साझेदार के तौर पर पेश कर रहे हैं. राजद प्रमुख का कुछ ही दिन पहले मुंबई में एक ऑपरेशन होने के बाद उनके साथ नीतीश कुमार की टेलीफोन पर हुई बातचीत ने भी अटकलों को तेज कर दिया है.रामविलास पासवान ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने आज नीतीश कुमार से बात की और जदयू नेता ने उनसे कहा कि राजग बरकरार रहेगा.
लोजपा प्रमुख ने कहा, मैंने नीतीश जी से बात की है. मैंने भाजपा नेताओं से भी बात की है. आपको बताना चाहूंगा कि राजग बरकरार रहेगा. हम सभी एक ही जहाज पर सवार हैं और कोई भी इसे डुबाना नहीं चाहेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 12 जुलाई को राज्य का दौरा करेंगे और उनके नीतीश कुमार से मुलाकात करने की उम्मीद है.
इससे पूर्व भाजपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हाल ही में रामविलास पासवान से मुलाकात की थी. उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर सहयोगी दलों के बीच कथित मतभेद की खबरों को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं की जब बैठक होगी, तब इसे सुलझा लिया जायेगा.
रामविलास पासवान ने राजद को गंदगी से भरा बताया, जहां कोई भी नहीं जाना चाहेगा. उन्होंने नीतीश कुमार की लालूप्रसाद के साथ हुई बातचीत के बाद लगायी जा रही अटकलों को बेबुनियाद बताया और कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने पिछले कुछ हफ्तों में राजद प्रमुख के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उन्हें या उनके सहयोगियों को चार फोन कॉल किये हैं. पासवान ने कहा कि हर चीज को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए. बिहार में राजद नीत गठबंधन के दरवाजेनीतीश कुमार की वापसी के लिए बंद होने संबंधी तेजस्वी यादव (लालू प्रसाद के बेटे) के बयान के बारे पूछे जाने पर पासवान ने कहा कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




