हनी ट्रैपिंग : दिल्ली के व्यवसायी को प्रेमजाल में फंसा लड़की ने ऐंठे 11 करोड़, फिर प्रेमी संग रचा ली शादी, दंपती गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2018 9:33 AM
पटना : हनी ट्रैपिंग मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने पटना पुलिस के सहयोग से मंगलवार की रात पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के साकेतपुरी से एक दंपती को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने रात में ही अदालत के समक्ष गिरफ्तार दंपती को पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर ले […]
पटना : हनी ट्रैपिंग मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने पटना पुलिस के सहयोग से मंगलवार की रात पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के साकेतपुरी से एक दंपती को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने रात में ही अदालत के समक्ष गिरफ्तार दंपती को पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया और अपने साथ दिल्ली ले गयी. मालूम हो कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम पिछले तीन दिनों से पटना में कैंप कर रही थी.
बताया जाता है कि दिल्ली के व्यवसायी पीएन विजय को एक महिला ने सोशल मीडिया फेसबुक के जरिये प्रेमजाल में फंसा कर करीब 11 करोड़ रुपये ठग लिये. व्यवसायी ने मामले की शिकायत जून माह में ही दिल्ली में दर्ज करायी थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम पटना आकर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कैंप कर रही थी. मंगलवार की रात को पटना पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपित दंपती को गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली पुलिस ने बताया कि ट्रांजिट रिमांड में लिये जाने के बाद दोनों को दिल्ली ले जाकर उनसे पूछताछ की जायेगी. साथ ही इनके बैंक खातों की भी जांच की करायी जायेगी.
क्या है मामला
पत्रकार नगर थाने ने बताया कि दिल्ली पुलिस का मामला था. उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी. मामला करीब 11 करोड़ रुपये की ठगी का था. दिल्ली पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर साथ ले गयी. वहीं मीडिया की खबरों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने बताया है कि करीब दो साल पहले प्रियंका ने दिल्ली के रियल स्टेट कारोबारी पीएन विजय से फेसबुक के जरिये दोस्ती कर ली. इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग शुरू हो गयी. दोनों के बीच वीडियो चैट भी अक्सर होती थी. देखते ही देखते प्रियंका ने व्यवसायी को अपने मोहपाश में फंसा लिया. प्रियंका ने बीमारी का बहाना बनाते हुए व्यवसायी से रुपये वसूलती रही. रुपये देते-देते जब व्यवसायी परेशान होकर और रुपये देने से इनकार कर दिया, तो प्रियंका ने उन्हें दोनों के बीच हुई चैटिंग पुलिस के हवाले कर कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी. इसके बाद व्यवसायी ने कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया.
पढ़ी-लिखी है प्रियंका, मोटी रकम वसूलने के बाद प्रेमी से कर ली शादी
प्रियंका एक पढ़ी-लिखी लड़की है. उसने बीएससी किया है. उसका पति सुमन बीटेक कर रहा है. शादी करने के पहले से ही प्रियंका और सुमन के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. वह सुमन की गर्लफ्रेंड थी. वर्ष 2016 में दिल्ली के व्यवसायी को फंसा कर मोटी रकम वसूलने के बाद दोनों ने वर्ष 2017 में शादी कर ली. प्रियंका ने अपनी शादी की बात व्यवसायी को नहीं दी और रुपये वसूलती रही. दोनों ने व्यवसायी को करीब दर्जन भर बैंक अकाउंट के नंबर दिये थे, जिनमें व्यवसायी से पैसे जमा करवाये जाते थे. वर्तमान में दोनों पटना स्थित हनुमाननगर के साकेतपुरी स्थित रघुहरी कॉम्पलेक्स के फ्लैट नंबर 404 में रह रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










