वैशाली : घर की छत पर सो रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर की हत्या, गांव में पुलिस कर रही कैंप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2018 10:47 AM
हाजीपुर : घर की छत पर सो रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने सोते समय ही गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना की जानकारी लोगों को शुक्रवार की सुबह उससमय हुई जब युवक को जगाने के लिए घर वाले छत पर गये. घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. आक्रोशित ग्रामीणों और […]
हाजीपुर : घर की छत पर सो रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने सोते समय ही गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना की जानकारी लोगों को शुक्रवार की सुबह उससमय हुई जब युवक को जगाने के लिए घर वाले छत पर गये. घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शुक्रवार की सुबह जमकर हंगामा किया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस कैंप कर रही है. जांच के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड को भी बुला लिया है.
जानकारी के मुताबिक, औद्योगिक थाना क्षेत्र के हिलालपुर गांव में छत पर सोये अवस्था में ही एक 33 वर्षीय युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गया. युवक के सिर में दो गोली लगी है. मृतक असर्फी राय का 33 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार है. वह पड़ोस में हुए हत्याकांड में छह माह से जेल में था. हाल ही में जमानत पर छूट कर बाहर आया था. घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है.
घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण जुट गये. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह जमकर हंगामा किया. अभी तक छत पर ही युवक का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है. वहीं, भाजपा विधायक अवधेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. पुलिस ने अपराधियों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वॉयड को बुलाया है. गांव में पुलिस कैंप कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










