बिहार बोर्ड : इंटर का रिजल्ट आज 4:30 बजे, देखने के लिए यहां क्लिक करें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2018 8:06 AM
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) की इंटर परीक्षा-2018 का रिजल्ट बुधवार की शाम 4:30 बजे जारी होगा. रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा करेंगे. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर उपस्थित रहेंगे. यह रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट www.bsebssresult.com, biharboardonline.bihar.gov.in और […]
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) की इंटर परीक्षा-2018 का रिजल्ट बुधवार की शाम 4:30 बजे जारी होगा. रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा करेंगे. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर उपस्थित रहेंगे. यह रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट www.bsebssresult.com, biharboardonline.bihar.gov.in और biharboard.ac.in पर जारी किया जायेगा.
इस बार रिजल्ट बेहतर होने की संभावना
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने उम्मीद जतायी है कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में इंटरमीडिएट का रिजल्ट बेहतर होगा. चूंकि इस बार बोर्ड परीक्षा में प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव किया गया है. इसलिए कला, वाणिज्य व विज्ञान तीनों संकायों का रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत अधिक रहने की संभावना है.
किस संकाय में कितने परीक्षार्थी (संभावित)
विज्ञान : 6,99,851
छात्राएं : 2,05,047
छात्र : 4,94,804
कला : कुल 4,55,971
छात्राएं : 2,64,868
छात्र : 1,91,103
वाणिज्य : 51,325
छात्राएं : 17,894
छात्र : 33,431
वोकेशनल : 831
छात्राएं : 321
छात्र : 510
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










