सीता पर टिप्पणी को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पर बिहार में केस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डुमरा कोर्ट : मां सीता पर टिप्पणी को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) सरोज कुमारी के कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है. मेजरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी कला गांव निवासी अधिवक्ता ठाकुर चंदन कुमार सिंह ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया है. श्री सिंह ने मीडिया […]
विज्ञापन
डुमरा कोर्ट : मां सीता पर टिप्पणी को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) सरोज कुमारी के कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है. मेजरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी कला गांव निवासी अधिवक्ता ठाकुर चंदन कुमार सिंह ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया है. श्री सिंह ने मीडिया में चली खबर को मुकदमे का आधार बनाया है. उन्होंने कहा है कि एक जून को यूपी में कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक रूप से जगत जननी मां सीता के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि सीताजी का जन्म हुआ तो घड़े से था.
उस समय टेस्ट ट्यूब या कोई न कोई प्रोजेक्ट रहा होगा, जिस प्रकार घड़े के अंदर से बेबी निकली और सीता बन गयी. ये कोई न कोई टेक्नोलॉजी है, जो आज का टेस्ट ट्यूब बेबी है. उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को त्रेता युग के रावण से तुलना कर हिंदू धर्म की आस्था व विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है. मालूम हो कि श्री सिंह भगवान श्रीराम पर न्यायालय में मुकदमा को लेकर सुर्खियों में रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










