ePaper

बिहार : तेजप्रताप के बाद अब चिराग पासवान बनेंगे दूल्हा!

Updated at : 24 May 2018 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : तेजप्रताप के बाद अब चिराग पासवान बनेंगे दूल्हा!

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव की शादी के बाद अब जमुई सांसद चिराग पासवान के दूल्हा बनने की बारी है. राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान के इकलौते बेटे चिराग पासवान की शादी की शहनाई बहुत जल्द बजने वाली है. शहनाई कब बजेगी […]

विज्ञापन
पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव की शादी के बाद अब जमुई सांसद चिराग पासवान के दूल्हा बनने की बारी है. राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान के इकलौते बेटे चिराग पासवान की शादी की शहनाई बहुत जल्द बजने वाली है. शहनाई कब बजेगी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है.
इस चर्चा को बल तब मिला जब रामविलास पासवान की पत्नी के जन्मदिन पर बुधवार को उनका पूरा परिवार एक साथ पटना के एसके पुरी आवास में जुटा. हालांकि परिवार के लोगों के पटना में आने की वजह गर्मी की छुट्टी बतायी गयी है.
अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि चिराग की होने वाली दुल्हनिया की तलाश अंतिम चरण में है. बता दें कि एक सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने भी अपनी शादी से पहले चिराग और सीएम नीतीश के बेटे निशांत की शादी की बात कही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन