ePaper

शत्रुघ्न ने कर्नाटक में भाजपा के सरकार बनाने के निर्णय पर उठाया सवाल, कहा- उम्मीद है, अंतत: न्याय होगा

Updated at : 17 May 2018 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
शत्रुघ्न ने कर्नाटक में भाजपा के सरकार बनाने के निर्णय पर उठाया सवाल, कहा- उम्मीद है, अंतत: न्याय होगा

पटना : भाजपा के भीतर असंतुष्ट माने जाने वाले पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पार्टी पर बहुमत नहीं होने के बावजूद भी कर्नाटक में उसके सरकार बनाने के निर्णय पर प्रश्न उठाते हुए कहा है कि ‘जुगाड़’ और दबाव की राजनीति स्वीकार्य नहीं है. शत्रुघ्न ने कर्नाटक ​चुनाव के नतीजे आने के बाद ट्वीट […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा के भीतर असंतुष्ट माने जाने वाले पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पार्टी पर बहुमत नहीं होने के बावजूद भी कर्नाटक में उसके सरकार बनाने के निर्णय पर प्रश्न उठाते हुए कहा है कि ‘जुगाड़’ और दबाव की राजनीति स्वीकार्य नहीं है. शत्रुघ्न ने कर्नाटक ​चुनाव के नतीजे आने के बाद ट्वीट के जरिये कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को कर्नाटक में सरकार बनाने का मौका दिए जाने की वकालत करते हुए केंद्र सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा.

भाजपा सांसद ने कहा, हम आग से क्यों खेल रहे हैं? लोकतंत्र के हिमायती अब व्यवस्था का मजाक उड़ा रहे हैं. जो लोग लोकतंत्र के मूल्य पर उपदेश देते नहीं थकते वे राजतंत्र को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं. उन्होंने कहा कि ‘जुगाड़’ और दबाव की यह राजनीति, ‘जन-शक्ति’ पर ‘धन-शक्ति’ न तो स्वीकार्य है और न ही वांछनीय है.

शत्रुघ्नसिन्हा ने एक कहावत का हवाला देते हुए कहा कि आप किसी भी तरह जीत हासिल करने के लिए हर समय सभी लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते हैं और इसकी सलाह भी नहीं दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि जो मेघालय, मणिपुर और गोवा के लिए सही माना गया वही कर्नाटक के लिए भी सही माना जाना चाहिए. शत्रुघ्न ने कहा कि हम न्यायपालिका के प्रति बहुत अधिक सम्मान रखते हैं. उम्मीद है कि अंतत: न्याय होगा.

ये भी पढ़ें…कर्नाटक की तर्ज पर बिहार में भी सबसे बड़ी पार्टी RJD को मिले सरकार बनाने का मौका : तेजस्वी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन