रामविलास पासवान ने बताया, 2019 में क्यों प्रधानमंत्री नहीं बन पायेंगे राहुल गांधी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2018 10:11 PM
पटना : केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में राजग को बहुमत मिलने का दावा करते हुए आज कहा कि 2019 में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई रिक्ति नहीं है और नरेंद्र मोदी ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे. पत्रकारों से बातचीत मेंरामविलास पासवान ने दावा किया कि कर्नाटक विधानसभा […]
पटना : केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में राजग को बहुमत मिलने का दावा करते हुए आज कहा कि 2019 में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई रिक्ति नहीं है और नरेंद्र मोदी ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे. पत्रकारों से बातचीत मेंरामविलास पासवान ने दावा किया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में राजग को बहुमत हासिल होगा और इसकी ही सरकार बनेगी.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 2019 के लोकसभा चुनाव में बहुमत आने पर प्रधानमंत्री बनने के बयान के बारे में पासवान ने कहा कि इस पद के लिए 2019 में रिक्ति ही नहीं है, ऐसे में वे प्रधानमंत्री कैसे बन पायेंगे. पासवान ने कहा कि राजग में एकमात्रा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी जी हैं पर विपक्ष की तरफ से राहुल गांधी हैं, कहीं त्रिणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडु एवं टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव का नाम भी चल रहा है. गुप्त रूप से शरद पवार के लिए भी लामबंदी की जा रहीहै.
केंद्रीय मंत्री ने कहा अंत में देश की जनता इसी निर्णय पर पहुंचेगी कि प्रधानमंत्री पद पर आसीन मोदी जी ठीक ढंग से काम कर रहे हैं, देश का नाम रौशन कर रहे हैं इसलिए राजग के पक्ष में अपना मत दिया जाये. बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की प्रदेश में सत्तासीन नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की मांग के बारे में पूछे जाने पर पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी की भी यही मांग है.
पासवान ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब पिछले दस सालों से इस आशय की मांग कर रहे हैं पर इसमें कुछ कठिनाइयां हैं. आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडु ने केंद्र में सत्तासीन राजग सरकार से समर्थन वापस लिये जाने के समय ही उनसे कहा गया था कि एक उनका ही राज्य नहीं है. जब विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की बात आएगी तो उसके लिए एक मापदंड बना हुआ है. विशेष राज्य का दर्जा दिये बिना आर्थिक सहायता केंद्र सरकार की तरफ से की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










