ePaper

ऐश्वर्या के हाथों पर सजी मेहंदी, संगीत ने बांधा समा, तेजप्रताप की सातों बहनें पहुंची पटना

Updated at : 09 May 2018 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
ऐश्वर्या के हाथों पर सजी मेहंदी, संगीत ने बांधा समा, तेजप्रताप की सातों बहनें पहुंची पटना

पटना: राजदप्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी समारोह की शुरुआत हो चुकी है. पटना स्थित 5 सर्कुलर रोड मेंबुधवार शाम ऐश्वर्या के हाथों पर मेहंदी सजायीगयी. जिसमें शामिल होने के लिए तेज प्रतापयादव की सातों बहनें पटना पहुंची. इससे पहले लालू यादव के समधी और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय […]

विज्ञापन

पटना: राजदप्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी समारोह की शुरुआत हो चुकी है. पटना स्थित 5 सर्कुलर रोड मेंबुधवार शाम ऐश्वर्या के हाथों पर मेहंदी सजायीगयी. जिसमें शामिल होने के लिए तेज प्रतापयादव की सातों बहनें पटना पहुंची.

इससे पहले लालू यादव के समधी और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय के बेटी ऐश्वर्या राय के मेहंदी की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गयी थी. इस दौरान मेहंदी संगीत में शामिल होने आए मेहमानों में खुशी देखने को मिली. ऐश्वर्या की मां पूर्णिमा राय की सहेलियों ने इस मेंहदी संगीत में शामिल होकर खुशी का इजहार किया.

मालूम हो कि चाराघोटाला के मामले में जेल में बंद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को 12 मई को होने वाली अपने बड़े बेटे की शादी में शामिल होने के लिए पांच दिन की पैरोल मिल गयी है, लेकिन वह बुधवार को मेहंदी समारोह में पटना नहीं पहुंच सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन