बिहार कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान, कहा- इस मुद्दे पर जदयू के साथ समझौता करने को तैयार है पार्टी

Updated at : 08 May 2018 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान, कहा- इस मुद्दे पर जदयू के साथ समझौता करने को तैयार है पार्टी

पटना : हाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा नियुक्त बिहार के कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने एक बड़ा बयान दिया है. गोहिल ने जदयू को लेकर यह बयान दिया है. गोहिल का कहना है कि बिहार राज्य के विशेष दर्जे की मांग के मुद्दे के साथ अगर जदयू साथ आये, तो […]

विज्ञापन

पटना : हाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा नियुक्त बिहार के कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने एक बड़ा बयान दिया है. गोहिल ने जदयू को लेकर यह बयान दिया है. गोहिल का कहना है कि बिहार राज्य के विशेष दर्जे की मांग के मुद्दे के साथ अगर जदयू साथ आये, तो वह स्वागत करेंगे. गोहिल ने कहा कि बिहार में जदयू और भाजपा साथ-साथ हैं, लेकिन हमारा स्टैंड पूरी तरह साफ है. हम यह मानते हैं कि बिहार को उसका हक मिलना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम बिहार के लिए लड़ते रहेंगे.

गोहिल ने इस दौरान राहुल गांधी की तारीफ की और कहा कि राहुल गांधी एक परिपक्व राजनेता हैं. गोहिल का कहना है कि देश सेवाकीराजनीति केवल कांग्रेस ने की है. उन्होंने कहा कि मसला कोई भी हो, राहुल गांधी दिल से बोलते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने एक कदम आगे जाकर कहा कि राहुल गांधी के नतेृत्व को देश की जनता स्वीकार करने के लिए तैयार है. आने वाला वक्ता राहुल गांधी का होगा और वहीं देश के प्रधानमंत्री भी होंगे.

इस दौरान गोहिल ने बिहार की कई और समस्याओं पर अपनी बात रखी और कहा कि हमारी कोशिश है. पार्टी का यह प्रयास है कि हम जनता की आवाज उठाएं. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा होगा. हम इसके लिए पुरजोर प्रयास भी कर रहे हैं. गोहिल ने कहा कि गैस पाइपलाइन के लिए किसानों की जमीन को जबरन हथिया जा रहा है. यह ठीक नहीं है. किसानों के पक्ष में कांग्रेस अब आवाज उठाने का काम करने वाली है.

वहीं शक्ति सिंह गोहिल के बयान पर अभी चर्चा चल ही रही थी कि मीडिया से बातचीत में प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि नीतीश कुमार पहले भाजपा का साथ छोड़े, उसके बाद हमलोग चर्चा करने को तैयार हैं. कौकब ने कहा कि हाल तक कांग्रेस, राजद और जदयू साथ रहे हैं और अब एक बार फिर हमें सांप्रदायिकता के मुद्दे पर एक मंच पर आना होगा.

यह भी पढ़ें-
राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी, पढ़ें

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन